8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपड़े में लिपटे श्वान के शव ने कराई पुलिस की ‘परैड’

राहगीर का लगा जमावड़ा, एफएसएल टीम ने कपड़ा हाटाया तो सच आया सामाने

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Manish Singh

Nov 03, 2019

कपड़े में लिपटे श्वान के शव ने कराई पुलिस 'परैड'

कपड़े में लिपटे श्वान के शव ने कराई पुलिस 'परैड'

अजमेर.

झलकारी बाई स्मारक के सामने रविवार सुबह कपड़े में लिपटे शव व आसपास फैली दुर्गंध ने क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस की परैड करवा दी। पुलिस के आलाधिकारी के साथ एफएसएल टीम घटनास्थल पहुंची। एफएसएल टीम ने कपड़ा हटाया तो सबकी आंखे खुली रह गई। कपड़े में पालतू श्वान का शव को लपेट कर फेंका गया था। पुलिस ने निगम कर्मचारी के जरिए श्वान के शव का निस्तारण करवाया।

रविवार सुबह पंचशील नगर स्थित झलकारी बाई स्मारक के सामने खाली प्लांट के पास कपड़े में लिपटे शव, उठती दुर्गंध ने क्षेत्रवासियों को परेशान कर दिया। सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस पहुंची। पुलिस उपअधीक्षक डॉ. प्रियंका भी घटनास्थल पर पहुंच गई। कपड़े में लिपटे शव व दुर्गंध को देखते हुए पुलिस ने ऐतियात बरतते हुए एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलवा लिया। एफएसएल टीम ने शव पर लिपटा कपड़ा हटाया तो उसमें श्वान का शव निकला। सीओ डॉ. प्रियंका ने बताया कि संभवत: पालतू श्वान की मृत्यु के बाद किसी ने शव को कपड़े में लपटे कर खाली भूखण्ड में फेंक दिया। शव दो दिन पुराना होने पर दुर्गंध से आसपास का माहौल खराब हो गया। राहगीर व क्षेत्रवासियों ने भी कपड़े में मानव शव का संदेह में पुलिस को सूचना दी।

देखने वालों की जुटी भीड़

पंचशील नगर सी ब्लॉक में झलकारी बाई स्मारक के सामने शव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में यहां देखने वालों की भीड़ लगी गई। एफएसएल टीम के आने तक यहां लोगों का जमावड़ा लगा रहा। सबको कपड़े में मानव शव होने की आशंका थी।