30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आपको है पढऩे का शौक, तो आइए अजमेर के बुक फेयर में

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 23 Mar 2019, 8:44 AM IST

book fair in ajmer

Do not sell old books, donate to library

अजमेर.

दिल्ली की तरह अब पहली बार अजमेर में अन्तराष्ट्रीय पुस्तक मेला (बुक फेयर) का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन तथा अजमेर विकास प्राधिकरण ने नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के मिलकर इसकी तैयारियां शुरु कर दीं है। जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में एडीए आयुक्त निशांत जैन, सचिव इंद्रजीत सिंह के साथ एनबीटी के अधिकारियों के साथ बैठकर कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।

आजाद पार्क में होगा फेयर

बुक फेयर के लिए आजाद पार्क का निरीक्षण कर इसे उपयुक्त माना गया। यहां अगले 13 से 21 अप्रेल तक 8 दिवसीय बुक फेयर आयोजित होगा। बुक फेयर को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से भी जोड़ा जाएगा। स्कूलों के बच्चों को आमंत्रित किया जाएगा। बुक फेयर में युवा वर्ग के लिए विशेष सत्र होंगे। बुक फेयर में विभिन्न प्रकाशनों की 100 से अधिक स्टॉल लगाई जाएगी।

मिलेगी पसंदीदा बुक्स

यहां आने वाले अपनी मन पसंद पुस्तक प्राप्त कर सकते हैं। जिला कलक्टर ने बताया कि अजमेर एजुकेशन हब है। यहां पहली बार बुक फेयर लगाया जाने से इसकी पहचान और बढ़ेगी। साहित्यप्रेमियों को भी फायदा होगा।