30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आइए अजमेर के इस बुक फेयर में, पढऩे वालों को होगा ये फायदा

आमजन को देश विदेश के ख्यातनाम लेखकों की पुस्तकें पढऩे एवं खरीदने का अवसर मिलेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 10 Apr 2019, 7:14 AM IST

book fair in ajmer

book

अजमेर.

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा 13 से 21 अप्रेल तक पहली बार अजमेर में राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। पटेल मैदान में 9 दिन तक लगने वाले इस पुस्तक मेले में आमजन को देश विदेश के ख्यातनाम लेखकों की पुस्तकें पढऩे एवं खरीदने का अवसर मिलेगा।

पूर्व में मेले का आयोजन आजाद पार्क में होना था लेकिन अब मेले के लिए पैटेल मैदान को चुना गया है। यह मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 8 बजे तक रहेगा।

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) के अनुसार ट्रस्ट द्वारा पुस्तक संस्कृति से आमजन को जोडऩे की यह सकारात्मक और सार्थक पहल है। एनबीटी पुस्तक मेले के आयोजन पर करीब 50 लाख रुपए खर्च करेगा। अजमेर में इस तरह का यह पहला आयोजन है।

हिंदी, अंग्रेजी व राजस्थानी भाषा की पुस्तकों का प्रदर्शन

पुस्तक मेले में हिंदी,अंग्रेजी व राजस्थानी भाषा की पुस्तकों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। पुस्तक मेले में प्रतिदिन बच्चों व बड़े पाठकों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रख्यात रचनाकार भागीदारी करेंगे। शाम के सत्र में बड़े पाठकों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगे।

होंगे कई सत्र

इसमें कविता, व्यंग्य, नाटक, कहानी व विमर्श के सत्रों को रखा जाएगा जिसमें राजस्थान के प्रमुख रचनाकारों के अलावा दिल्ली के भी मशहूर लेखक पुस्तक मेले में सक्रिय भूमिका रखेंगे। मेले में मतदान जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। मेले में नेत्रहीन पाठकों के लिए भी ब्रेल लिपि की पुस्तकें उपलब्ध रहेगी।