30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका देर रात-फुटपाथ पर जगह को लेकर झाड़ू बेचने वाले भिड़े

हजारी बाग पर दो गुटों में चले लाठी-भाटे, एक युवक हुआ जख्मी, क्लॉक टावर थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 25 Oct 2019, 4:00 AM IST

पत्रिका देर रात-फुटपाथ पर जगह को लेकर झाड़ू बेचने वाले भिड़े

पत्रिका देर रात-फुटपाथ पर जगह को लेकर झाड़ू बेचने वाले भिड़े

अजमेर.

ब्यावर रोड हजारी बाग समीप गुरुवार रात बागरिया समाज के दो गुटों में झगड़ा हो गया। फु टपाथ पर जगह को लेकर हुआ विवाद लाठी-भाटे में तब्दील हो गया। एक पक्ष के युवक के हाथ में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची क्लॉक टावर थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के मुख्यद्वार से हजारी बाग तक बागरिया समाज के लोगों का फुटपाथ पर कब्जा है। गुरुवार रात को दो पक्षों में जगह को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने पथराव किया। देर रात हुए तनाव से आसपास का माहौल बिगड़ गया। सूचना पर क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एक पक्ष के युवक वारदात के बाद फरार हो गए। पुलिस ने घायल शम्भू को एम्बुलेंस से जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया। शम्भू के परिजन ने भूरा, शैतान व अन्य पर मारपीट व हमला करने का आरोप लगाया है।

फुटपाथ को लेकर विवाद
बागरिया समाज के लोग हजारी बाग में फुटपाथ पर झाडू बेचने का काम करते हैं। धन तेरह पर विशेष तौर से पूजा के लिए झाडू खरीदी जाती है। ऐसे में गुरुवार को यहां रहने वाले परिवार शुक्रवार की बिक्री के लिए अपनी-अपनी दुकान सजाने में जुटे थे। देर रात दो गुट में जगह को लेकर विवाद हो गया।