
mds university
बीएसटीसी 2016 की द्वितीय काउंसलिंग के बाद रिक्त रही सीटों पर प्रथम प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। द्वितीय काउंसलिंग के बाद जिन अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किए गए थे उन्हें महाविद्यालय में 4 अगस्त तक रिपोर्टिंग देनी थी। रिर्पोटिंग नहीं दे सके अभ्यर्थियों के स्थान पर बीएसटीसी की प्रथम प्रतिक्षा सूची जारी कर दी गई है।
इसमें 1504 अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किए गए हैं, वे अलॉटमेन्ट लैटर बीएसटीसी की वेबसाइट से प्रिन्ट कर सकते हैं। अभ्यर्थी 8 से 12 अगस्त तक अपना प्रवेश शुल्क जमा करा सकेंगे। उन्हें 13 अगस्त तक महाविद्यालय/संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी।
Published on:
7 Aug 2016, 8:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.