लौटाया जाएगा परीक्षा शुल्क
एससी/ एसटी, एक्स सर्विसमैन, महिला, अल्पसंख्यक, ट्रांसजेंडर, आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय 250 रुपए परीक्षा शुल्क जमा कराना होगा। इस वर्ग के अभ्यर्थियों को यह परीक्षा शुल्क लौटाया जाएगा। लेकिन इससे पूर्व उन्हें लिखित परीक्षा देनी होगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 500 रुपए परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। यह नहीं लौटाया जाएगा।