पुष्कर मेले में चलेंगी 100 अतिरिक्त बसेंरोडवेज ने की तैयारी,कर्मचारियों की ड्यूटी लगाईकिराए में बदलाव नहीं,चेक पोस्ट स्थापितअजमेर. अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला-2019 के लिए राजस्थान पथ परिवहन निगम के अजमेर आगार ने तैयारियां पूरी कर ली है। यात्रियों की सुविधा के लिए निगम का अजमेर आगार 100 अतिरिक्त बसें चलाएगा। 81 बसें अजमेर के अन्य आगारों से मंगवाई गई है। जबकि अजमेर आगार खुद की 20 बसें चला रहा है। रोडवेज ने मेले के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही चेक पोस्ट भी स्थापित की है। मेले के लिए यात्री किराए में बदलाव नहीं किया गया है। अजमेर से पुष्कर के लिए वाया नौसर घाटी किराया 15 रुपए तथा पुष्कर से अजमेर का किराया 10 रुपए निर्धारित किया गया है। जबकि पुष्कर से अजमेर वाया माकड़वाली किराया 20 रुपए निर्धारित किया गया है। आगार के मुख्य प्रबन्धक पदम चंद जैन के अनुसार मेले के लिए व्यवस्थाएं की गई है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों की व्यवस्था की जाएगी।