30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Businessman मर्डर केस…..कार के आगे हरियाणा और पीछे अजमेर का रजिस्ट्रेशन नंबर

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 21 Feb 2019, 8:12 PM IST

suspicious car registration numer

suspicious car registration numer

अजमेर. शहर में दिनदहाड़े बिजनेसमेन की हत्या के मामले में पुलिस कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। विदेशी मुद्रा का कारोबार करने वाले मनीष बूलचंदानी के मामले में छानबीन जारी है। घटना के तीन घंटे बीतने के बावजूद पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

आगरा गेट स्थित विदेशी मुद्रा एक्सचेंज की दुकान पर बिजनेसमेन मनीष बूलचंदानी को गुरुवार दोपहर दिन दहाड़े गोली मारी गई थी। बूलचंदानी की जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में उपचार की दौरान मौत हो गई थी। घटनाक्रम के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।

तीन घंटे से नहीं कोई सुराग
पुलिस ने मृतक की दुकान और आसपास के इलाकों में छानबीन की। फोरेङ्क्षसक टीम ने भी कई नमूने उठाए। लेकिन पुलिस को तीन घंटे में लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई, पर लुटेरों की कार का कुछ नहीं पता चला है।

आगे हरियाणा, पीछे राजस्थान के नंबर
लुटेरों ने वारदात के लिए शातिराना तरीका अपनाया। प्रत्यदर्शियों के अनुसार लुटेरों की कार पर आगे हरियाणा की नंबर प्लेट लगी थी। जबकि पीछे अजमेर के रजिस्ट्रेशन की प्लेट लगी थी। इससे कार चोरी अथवा लूट की होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।