30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एडीए की गुमटी में खुल गया कार बाजार

इंडिया मोटर सर्किल से सूचना केन्द्र तक सड़क पर चलना मुश्किलवर्षों पहले खत्म हो चुकी है गुमटियों की लीज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 3 Dec 2019, 11:04 PM IST

एडीए की गुमटी में खुल गया कार बाजार

ada

अजमेर. शहर में इन दिनों एलीवेटेड रोड निर्माण कार्य के कारण यातायात व्यवस्था बेपटरी है। लोगों का कचहरी रोड तथा आगरा गेट, पीआर मार्ग पर पहले ही चलना मुश्किल है। वहीं कचहरी रोड से सूचना केन्द्र पर सड़क पर हुए अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी झेलने पड़ रही है। स्वामी कॉम्पलेक्स के पास तिब्बती मार्केट लगा हुआ है। इससे शहरवासी यहां खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं उनके दोपहिया वाहन तक खड़ा करना मुश्किल हो रहा है। वहीं सूचना केन्द्र के पास ada एडीए की गुमटी Kiosk में Car market कार बाजार धड़ल्ले से चल रहा है। 10-12 की संख्या में पुरानी कारें सड़क पर ही खड़ी कर बेची जा रही हैं इससे सड़क पर दिनभर जाम के हालात हैं। गुमटियों के पास कई अवैध केबिन भी लगाई गई हैं।
इधर गुमटी में चल रहा बस, ट्रक मरम्मत का वर्कशाप

वैशाली नगर पेट्रोल पम्प के पीछे श्रमजीवी कॉलेज के सामने दो गुमटियों में बसों व ट्रक-टे्रलर की मरम्मत का वर्कशाप चल रहा है। सड़क पर दिनभर दोनों तरफ व ट्रकों की कतार लगी रहती है। इससे यातायात प्रभावित होता है। श्रमजीवी कॉलेज के मुख्यद्वार व चौधरी कॉलोनी की गलियों में भी बसों व ट्रकों को खड़ा कर मरम्मत का कार्य किया जाता है। इससे कॉलेज के विद्यार्थियों मोहल्ले वालों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
स्वरोजगार की गुमटी में चल रहा शराब का ठेका

वैशाली नगर में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एडीए की स्वरोजगार के लिए 15 साल पूर्व आवंटित गुमटी में शराब का ठेका खुल गया है। इस गुमटी में पूर्व में चलाए जा रहे ढाबे को संचालक ने पास की करीब 150 गज जमीन पर अवैध कब्जा कर उस पर शिफ्ट कर दिया है। ढाबे पर खाना खाने के लिए आने वालों को देर रात्रि तक शराब परोसी जाती है। वहीं गुमटी के बाहर कब्जा कर टीन टप्पर डालकर पीने का ठिकाना भी बना लिया गया है यहां दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहा है। मामले में खास यह है कि एडीए की गुमटी में शराब का ठेका नहीं खुल सकता और न ही गुमटी किराए पर दी जा सकती है और न बेची ही जा सकती है।

read more:फेल हुई अजमेर की इंजीनियरिंग, झील में जा रहा गंदे नालों का पानी