29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
video : एक दिन के सुल्तान निज़ाम सिक्का का धूम धाम से मनाया उर्स
Play video

video : एक दिन के सुल्तान निज़ाम सिक्का का धूम धाम से मनाया उर्स

हजऱत ख्वाज मोइनुद्दीन चिश्ती के 807 वें उर्स का आज समापन्न बड़े कुल की रस्म के साथ हो गया है।और आज चाँद की 9 तारीख है।हर साल आज ही के दिन एक दिन के सुल्तान निज़ाम सिक्का का उर्स मनाया जाता है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

SMT PREETI BHATT

•

Updated: 18 Mar 2019, 3:05 PM IST

हजऱत ख्वाज मोइनुद्दीन चिश्ती के 807 वें उर्स का आज समापन्न बड़े कुल की रस्म के साथ हो गया है।और आज चाँद की 9 तारीख है।हर साल आज ही के दिन एक दिन के सुल्तान निज़ाम सिक्का का उर्स मनाया जाता है।निज़ामसिक्काका मज़ार गरीब नवाज की दरगाह में अहाता-ए-नूर के पास मौजूद है। बताया जाता है कि निज़ाम सक्का ने बादशाह हुमाययूँ की जंग के दौरान जान बचाई थी।जिसपर बादशाह हुमाययूँ ने निज़ाम सिक्का से कहा था कि जो चाहो मांग लो।निज़ाम सिक्का ने उस वक्त तो कुछ नही मांगा लेकिन किसी मुनासिब वक्त में निज़ाम सक्का ने बादशाह हुमाययूँ से एक दिन की बादशाहत मांगी। जिसपर हुमाययूँ राज़ी हो गए।और निज़ाम सिक्का को एक दिन का सुल्तान बना दिया।निज़ाम सिक्का ने बादशाह बनने के बाद जो उन्होंने अपनी पानी की मशक को काट कर गोल गोल सिक्के बना रखे थे उनपर सोने की मोहर लगवाई।ओर वो सिक्के चलने लगे।तभी से निज़ाम सिक्का को एक दिन का सुल्तान कहा जाने लगा।भिश्ती जमात के लोगों ने आज धूम धाम से चादर का जुलूस निकाला और साथ ही क़व्वाली के नजऱाने पेश करते हुए दरगाह में मौजूद निज़ाम सिक्का की मज़ार पर चादर ओर अकीदत के पल पेश किए और इसी चादर के बाद इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महा सभा ने भी निज़ाम सिक्का की मज़ार पर चादर पेश की ओर मुल्क में अमन चैन,तरक्की , खुशहाली की दुआ मांगी