
Pocso court-पूर्व उप महापौर सोमरत्न आर्य के खिलाफ पोक्सो कोर्ट में आरोप पत्र पेश
पुलिस ने आर्य के खिलाफ प्रथमदृष्ट्या मामला बनना पाया
अजमेर. क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पूर्व उपमहापौर सोमरत्न आर्य के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। पुलिस ने अनुसंधान में प्रथमदृष्ट्या मामला बनना पाया है।
क्रिश्चियनगंज थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट २ पोक्सो एक्ट की अदालत में पूर्व उपमहापौर सोमरत्न आर्य के खिलाफ सोमवार को आरोप पत्र दाखिल कर दिया। पुलिस ने आर्य पर नाबालिग के पिता की ओर से लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप को प्रथमदृष्ट्या मामला बनना पाते हुए चालान पेश किया है। आर्य उक्त मामले में अग्रिम जमानत पर है।
यह है मामला
कोटड़ा क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में रहने वाली नाबालिग के पिता ने क्रिश्चियनगंज थाने में ३० जून को नगर निगम के पूर्व उप महापौर सोमरत्न आर्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसने शिकायत में आर्य पर १२ जून को नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
Published on:
19 Sep 2019, 4:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.