पूर्व सीएम अजीत जोगी व्हील चेयर पर बैठकर मंगलवार को अजमेर पहुंचे। उन्होंने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में फूल और चादर पेश कर आगामी विधानसभा चुनाव में कामयाबी की दुआ मांगी। इसके बाद जोगी तीर्थराज पुष्कर पहुंचे। यहां पवित्र सरोवर में विधिवित पूजा अर्चना की।