उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की स्थाईरूप से विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि भाजपा ने ओबीसी को सबसे ज्यादा महत्व दिया। लोकसभा में राजस्थान से 12 सांसद ओबीसी से हैं। टोंक सांसद सुखवीर जौनपुरिया ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, ओबीसी मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतडा, नगर पालिका पुष्कर अध्यक्ष कमल पाठक सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।