अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की प्रारंभिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम के पुष्कर दौरे के चलते राजस्थान मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, जिला कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट, उपखंड अधिकारी सुखाराम पिंडेल, नगर पालिका पुष्कर के अधिशासी अधिकारी बनवारीलाल मीणा, पर्यटन विभाग के उप निदेशक संजय जौहरी, प्रदुमन सिंह सहित आरटीडीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी जुट गए हैं।