29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
CM Visit in ajmer: महिलाओं के  लिए कैद है घूंघट, बच्चे करें हटवाने की पहल
Play video

CM Visit in ajmer: महिलाओं के लिए कैद है घूंघट, बच्चे करें हटवाने की पहल

विदेशी मुल्कों में घूंघट देखा है क्या आपने। मां, बहन, भाभी को घूंघट में कैद रखते हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 18 Nov 2019, 1:10 PM IST

अजमेर. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 21 वीं सदी में भी महिलाओं को घूंघट में देखना पीड़ादायक है। यह एकतरह से उनके लिए कैद है। जब विदेशों में महिलाएं स्वतंत्रता से रह सकती हैं, तो हमारे यहां क्या समस्या है। बच्चे ही महिलाओं को समझाकर, शिक्षित कर घूंघट से निजात दिला सकते हैं। यह बात उन्होंने अजमेर के जवाहर रंगमंच पर आयोजित बाल संगम कार्यक्रम में कही।

हटाएं घूंघट प्रथा को
गहलोत ने कहा कि महिलाओं के लिए घूंघट कैद है। विदेशी मुल्कों में घूंघट देखा है क्या आपने। मां, बहन, भाभी को घूंघट में कैद रखते हैं। एक महिला पुरुष के बराबर है। राजीव गांधी ने 74 पंचायती राज संस्था का अधिकार दिया है। जब वोट दे सकती हैं, राष्ट्रपति, प्रधानंमत्री बन सकती हैं।

नॉलेज इज पावर

गहलोत ने कहा कि आईआईटी, एम्स, कल-कारखाने, बांधों का निर्माण कराया। नया संकल्प लिया भारत के नव निर्माण का। आज समय भारत को फिर से गौरवशाली स्थान पर पहुंचाने का है। आज सामाजिक ताकतें सोशल मीडिया के माध्यम, इंटरनेट से गुमराह करने पर तुली हैं। राजीव गांधी ने कंप्यूटरीकरण की शुरुआत की। मोबाइल के माध्यम से दुनिया नजदीक है। बच्चे जो चाहें पढ़, सीख सकते हैं। दुनिया पूरी मोबाइल में है। नॉलेज इज पावर है। दुनिया भर में बदलाव आ चुका है। विज्ञान और तकनीकी बढ़ रही है।

मोबाइल क्रांति अहम

जैसे परमाणु शक्ति शांति के लिए उपयोग हो सकती है। उसका विनाशकारी उपयोग नहीं होना चाहिए। हिरोशिमा, नागासाकी के उदाहरण हमारे सामने है। बच्चे उसका सकारात्मक उपयोग करेंगे। देश, समाज, राजस्थान के नवनिर्माण में मोबाइल क्रांति अहम है। जो काम जब उपयुक्त हो तभी करें। किसी व्यक्ति, राजनेता, पढ़ाई या किसी भी प्रकार का हो टिप्पणी अनर्गल ना हो। तब जाकर यह देश, समाज सुदृढ़ होगा।

कल का भारत का निर्माण बच्चों के कंधे पर

युवाओं को रोजगार मिले। कल का भारत का निर्माण बच्चों के कंधे पर है। जो प्रतिभाएं हैं उनको उचित स्थान मिले। प्रतिभाएं खोजने का काम भी संस्थाओं का है। चाहे अजमेर, जोधपुर या कोई शहर हो संस्थाएं अच्छा काम कर रही है। बच्चे सही रास्ते पर चले। संस्कारित बने। बच्चों को सही मार्गदर्शन देना चाहिए। बच्चा तो कोमल होता है। उसे तराशने का काम शिक्षकों, संस्थाओं का है। मेरी सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी बच्चों के विकास में। बच्चे परिवार, समाज और देश की धरोहर हैं। बच्चों की बात माता-पिता भी सुनें।

बचाएं पर्यावरण को
पर्यावरण का संरक्षण करें। दिल्ली में प्रदूषण फैल रहा है। हमें धरती को बचाना है। राजस्थान हरित और स्वस्थ बने। यहा फ्री दवाएं, जांच शुरू की गई है। हॉस्पिटल, पीएचसी, सीएचसी बढ़ाए गए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। 20 साल पहले पानी बचाओ, बिजली बचाओ, सबको पढ़ाओ नारा दिया। दूसरी बार सीएम बनाओ तो वृक्ष लगाओ और बेटी बचाओ नारा दिया। बच्चों की भूमिका बहुत बढ़ी हो सकती है। आप सबकुछ कर सकते हो।