29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cm visit : स्कूटी पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिभावान छात्राओं को बांटी स्कूटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

dinesh sharma

•

Updated: 18 Nov 2019, 10:57 PM IST

Cm visit : स्कूटी पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे

Cm visit : स्कूटी पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे

अजमेर.

जवाहर रंगमंच पर सोमवार को बाल अधिकार सप्ताह के तहत राज्य स्तरीय बाल संगम कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतिभावान छात्राओं को स्कूटी प्रदान की।

स्कूटी पाकर छात्राओं के चेहरे खिल गए। राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग की 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर जिले की प्रतिभावान छात्राओं को माडा योजनान्तर्गत नि:शुल्क स्कूटी वितरित की।

छात्रा रेणू मीणा, पूजा पुत्री सत्यनारायण भील, अक्षिता, पूजा पुत्री जयवीर मीणा, निकिता एवं निशा को स्कूटी प्रदान की गई।

इनका हुआ विमोचन

मुख्यमंत्री गहलोत सहित अतिथियों ने कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के मॉड्यूल एवं बाल संरक्षण पर तैयार आईईसी सामग्री का विमोचन किया।

READ MORE : रासासिंह रावत बोले, पांच बार का एमपी हूं...

भामाशाह हुए सम्मानित

राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह उदयपुर को 87.50 लाख रुपए सहयोग करने पर डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट उदयपुर को सम्मानित किया गया।

राजकीय बालिका गृह जयपुर एवं अजमेर को 34 लाख सहयोग देने पर यूनियन बैंक और राजकीय बालिका एवं शिशु गृह बीकानेर को 60 लाख रुपए सहयोग करने पर मस्त मंडल सेवा संस्था बीकानेर को सम्मानित किया गया।

READ MORE : बच्चे बनें घूंघट प्रथा समेत व्यसन मुक्ति में भागीदार

शैक्षणिक क्षेत्र में सम्मानित

शैक्षणिक क्षेत्र के मेधावी बच्चों में अजमेर के दयानंद बाल सदन निराश्रित बाल-बालिका गृह के चीकू सिंह, भरतपुर के जीवन ज्योति बाल गृह के सचिन, जोधपुर बाल शेभा गृह के भेराराम, जीवनराम, मनीष एवं बाल बसेरा गृह के अर्जुन मेघवाल को सम्मानित किया गया।

कोटा के श्री करणी नगर विकास समिति के लवकुश एवं संजय जाटव, सीकर के परमार्थ सेवा संस्थान के दिनेश गांधी, वासुदेव कुमावत, शालू साई एवं उदयपुर के मीरा निराश्रित बालिका गृह महिला मंडल मुखर्जी चौक की नीना मीणा, लक्ष्मी, मनीषा मीणा, पारसी सालवी, निराश्रित बाल गृह झाड़ोल के सुरेश कुमार को सम्मानित किया।

खेलकूद, कलात्मक व सांस्कृतिक क्षेत्र में सम्मान

अजमेर के दयानंद बाल सदन निराश्रित बाल-बालिका गृह के हरपाल सिंह कैप्टन एवं टीम को फुटबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर उपविजेता रहने पर सम्मानित किया गया।

अलवर के पंडित छीतरमल लाटा वेलफेयर सोसायटी मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह के विशाल को राज्य स्तरीय दौड़ में स्वर्ण एवं करण को कांस्य पदक, चितौडगढ़़ के श्री आसरा विकास संस्थान ओपन शेल्टर होम से शाहीन को निदेशालय बाल अधिकारिता द्वारा चित्रकला में तृतीय रहने एवं उदयपुर के मीरा निराश्रित बालिका गृह महिला मंडल मुखर्जी चौक की नीना मीणा एवं इन्द्रा को स्काउट-गाइड खेल प्रतियोगिता में प्रथम रहने पर सम्मानित किया गया।