30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले सीएमएचो…डॉक्टर साहब आप जाइए फील्ड में, नर्स के भरोसे नहीं चलेगा काम

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 22 Dec 2018, 10:31 AM IST

doctors meet in cmho

doctors meet in cmho

अजमेर.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी ने कहा कि मौसमी बीमारियों के तहत डेंगू, मलेरिया एवं चिकिनगुनिया रोग पर नियंत्रण के लिए चिकित्सक सजग रहें। एएनएम के भरोसे निरीक्षण नहीं छोड़ें, खुद फील्ड में जाएं और क्रॉस वेरिफिकेशन करें। डेंगू व मलेरिया के रोगी अभी भी सामने आ रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय (स्वास्थ्य संकुल) स्थित सभागार में जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के नवनियुक्त चिकित्सकों को मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण के साथ रोगी के चिह्निकरण, सर्वे, फोर्मेट भरने एवं ऑनलाइन जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया। सीएमएचओ डॉ. सोनी ने कहा कि आपके चिकित्सा संस्थान क्षेत्र में डेंगू एवं मलेरिया रोगी चिह्नित हुआ है तो उसे तत्काल उपचार दें।

तुरन्त भेजें सूचनाएं
सोनी ने कहा कि सूचनाओं को मुख्यालय तक भी भेजें। डेंगू के एलाइजा किट जांच से मरीज आने के साथ कार्ड टेस्ट से डेंगू के कई मरीज अभी भी सामने आ रहे हैं। सक्रिय रहकर एन्टीलार्वा एक्टिविटी करवाएं। अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एस. जोधा ने भी चिकित्सकों को भी ऑनलाइन रिपोर्टिंग पर जोर दिया। एपिडियमोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश ने एनसीडी संबंधित प्रशिक्षण भी दिया। वहीं नव नियुक्त चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू रोगी पॉजीटिव आने पर सर्वे, इलाज, सूचना वाले फोर्मेट आदि के बारे में बताया।

ग्राम पंचायतों के माध्यम से बच्चों को करें जागरूक

डॉ. सोनी ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि चिकित्सक ग्राम पंचायतों के माध्यम से क्षेत्र के विद्यालयों में पहुंचें और प्रार्थना सभा में बीमारियों के प्रति बच्चों को जागरूक करें। वहीं बच्चों को जानकारी दें कि सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाए। सप्ताह में एक दिन घर में फ्रिज, परिंडे, टंकी, आदि को खाली कर सूखा रखना चाहिए ताकि जो लार्वा पनप रहे हैं वे खत्म हो सकें। वहीं एन्टीलार्वा एक्टिविटी की जाए।