31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
Cold 2020: सितमगर सर्दी का कहर : ठंड से  धूज रहा शहर
Play video

Cold 2020: सितमगर सर्दी का कहर : ठंड से धूज रहा शहर

Cold 2020: बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई धूजणी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 2 Jan 2020, 3:16 PM IST

अजमेर. नए साल के दूसरे दिन भी पूरा शहर बर्फीली हवा, कोहरे और ठंडक में लिपटा रहा। तीखी सर्दी ने लोगों को जबरदस्त कंपकंपाए रखा। ओस के चलते मौसस में गलन बनी रही। बादलों और सूरज में लुकाछिपी होती रही।

आसमान में कोहरा मंडराता नजर आया। बर्फीली हवा ने लोगों को बुरी तरह ठिठुरा दिया। पेड़-पौधों-वाहनों पर ओस ही ओस नजर आई। धूप के फीकेपन ने सर्दी को और बढ़ा दिया। दोपहर तक घरों-दफ्तरों में लोग गलन और ठिठुरन से परेशान रहे। सुबह से दोपहर तक धूजणी से छुटकारा पाने के लिए जगह – जगह लोग अलाव जलाकर बैठे नजर आए।