29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ताबड़तोड़ बारिश, कलक्टर ने घोषित की स्कूल में छुट्टी

कई जगह बाहरी इलाकों और निचली बस्तियों में गलियों और घरों में पानी घुस गया। सडक़ों पर सिर्फ पानी ही पानी नजर आया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 5 Jul 2019, 10:21 AM IST

rain in ajmer district

rain in ajmer district

अजमेर

घनघोर घटाएं शुक्रवार सुबह जमकर बरसी। डेढ़ घंटे चली ताबड़तोड़ बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। अंदरूनी और बाहरी इलाकों, सडक़ों-चौराहों पर पर पानी उफन पड़ा। कई जगह बाहरी इलाकों और निचली बस्तियों में गलियों और घरों में पानी घुस गया।

स्टेशन रोड, मदार गेट, कचहरी रोड और अन्य इलाकों में सडक़ों पर सिर्फ पानी ही पानी नजर आया। इससे जनजीवन पर खासा असर पड़ा। जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी।

तडक़े 4 बजे से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह 7 बजे से घनघोर घटाओं ने झमाझम बरसना शुरू किया। वैशाली नगर, पंचशील, नसीराबाद रोड, ब्यावर रोड, नाका मदार, चंदवरदायी नगर, रामगंज, अजय नगर, तारागढ़, फायसागर और आसपास के इलाकों में तेज गर्जना के साथ तूफानी अंदाज में पानी बरसा। इसी तरह ब्यावर, रूपनगढ़, पुष्कर सहित अन्य इलाकों मे झमाझम बरसात हुई। कई जगह पानी भर गया।

सडक़ें पानी तरणताल
सावित्री चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मेयो लिंक रोड, राजा साईकिल, अलवर गेट, वैशाली नगर में एमपीएस स्कूल के सामने, शास्त्री नगर, पंचशील, केसरगंज, मदन गोपाल मार्ग, रामगंज और क्षेत्रों में पानी सडक़ों पर उफन पड़ा। सडक़ें नहरें और तरणताल बन गई। ऋषि घाटी, बाबूगढ़ से उफनते पानी ने गंज सर्किल अैार सुभाष उद्यान के सामने तालाब बना दिया। तारागढ़ से उफनते पानी से दरगाह बाजार-नला बाजार नहर में तब्दील हो गया। इससे दरगाह के भीतर भी पानी घुस गया। यही हाल सिविल लाइंस, टोडरमल मार्ग, मेडिकल कॉलेज, बजरंगगढ़ चौराहा, आनासागर लिंक रोड पर दिखा।