31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PANCHAYAT CHUNAV : निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में कराएं चुनाव

पंचायतराज आम चुनाव- 2020 :उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली तैयारियों संबंधी बैठक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

dinesh sharma

•

Updated: 28 Dec 2019, 11:35 PM IST

PANCHAYAT CHUNAV : निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में कराएं चुनाव

PANCHAYAT CHUNAV : निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में कराएं चुनाव

अजमेर.

उप जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा कि जिले में पंचायती राज चुनाव के लिए अधिकारी जुट जाएं। जिले में तीन चरणों में होने वाले चुनाव को निष्पक्ष व भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराना है। वे शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्यों, चुनाव से संबंधित सामग्री क्रय करना, कानून एवं शांति व्यवस्था, एरिया व जोनल मजिस्ट्रेटों के क्षेत्रों का निर्धारण, नियुक्तिएवं प्रशिक्षण, मतदान एवं मतगणना दलों का गठन, ईवीएम व स्ट्रांग रूम तैयार करने, मतपत्र छपाई, वाहनों का अधिग्रहण, अन्य व्यवस्थाओं संबंधी टेंडर प्रक्रिया समय पर करने के लिए प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी तुरन्त शुरू कर दें।

उन्होंने बताया कि जिले में प्रथम चरण का मतदान 17 जनवरी, द्वितीय चरण का 22 एवं तृतीय चरण का मतदात 29 जनवरी को होगा। बैठक में मतदान दलों को प्रशिक्षण के लिए 4 से 6 जनवरी की तिथि तय की गई।

मतदान दलों की रवानगी पॉलोटेक्निक कॉलेज से की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन प्रकोष्ठों में कार्मिक लगाए गए हैं उसकी सूची एनआईसी में तत्काल उपलब्ध कराएं ताकि कार्मिकों की दोहरी ड्यूटी नहीं लगे।

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 को

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 जनवरी को किया जाएगा। मतदाता सूची पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय में नि:शुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। अंतिम प्रकाशन के बाद भी पात्र व्यक्ति अधिसूचना जारी होने तक नाम जुड़वाने, हटवाने अथवा शुद्ध कराने के लिए आवेदन कर सकता है।

इस प्रकार जोड़े, हटाए या शुद्ध किए गए नामों की पूरक सूची-2 भी समय पर तैयार की जाए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राठौड, महानिरीक्षण पंजीयन एवं मुद्रांक भगवत सिंह, अतिरिक्त कलक्टर मुरारीलाल वर्मा एवं सुरेश सिंधी, जिला कोषाधिकारी नेहा शर्मा आदि मौजूद थे।