29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया।

नगर निगम के दो पार्षदों के निधन के बाद रिक्त हुए वार्डों के उपचुनाव के लिये कांग्रेस के उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 22 Jul 2019, 8:50 PM IST

Congress candidate filed nomination for municipal re-election

कांग्रेस के उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया।

अजमेर. नगर निगम के दो पार्षदों के निधन के बाद रिक्त हुए वार्डों के उपचुनाव (municipal re-election) के लिये कांग्रेस (Congress) के उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया। सोमवार दोपहर को वार्ड संख्या 52 में होने वाले उपचुनाव (municipal re-election) के लिए पूर्व पार्षद एवं शहर कांग्रेस (Congress) के सचिव पं. दीनदयाल शर्मा ने बाजे-गाजे व रैली के साथ कलक्टे्रट पहुचे। एडीएम सिटी कक्ष में जाकर अपना नामांकन दाकिल किया। कांग्रेस (Congress) का प्रत्याशी पं. दीनदयाल शर्मा के साथ जिला अघ्यक्ष विजय जैन, पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बहेती, पूर्व जिला अघ्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता, हेमन्त भाटी व शहर महिला कांग्रेस अघ्यक्ष सबा खान अन्य कांग्रेसी कार्यकक्र्ता शार्मिल हुए।

शहर में वार्ड 22 व 52 के लिए होगा उप चुनाव (municipal re-election) के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होगा। अब तक सिर्फ वार्ड 52 से कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है। नगर निगम अजमेर (municipal Corporation ajmer) के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) को रिटर्निग अधिकारी तथा तहसीलदार अजमेर (ajmer) को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

READ MORE; नजर चूकी और दुर्घटना का अंदेशा