30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्ज कराई भाजपा के खिलाफ ये शिकायत, पढ़ें क्या है खबर

शिलालेख जिलाधीश कार्यालय व जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर अब भी लगा हुआ है ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 11 Apr 2019, 10:17 AM IST

congress grievance

congress grievance

अजमेर.

कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को भाजपा पर लोकसभा चुनावों में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस प्रत्याशी रिजु झुनझुनवाला के मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता विवेक पाराशर ने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत में बताया है कि भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के नामांकन के समय प्रत्याशी सहित वासुदेव देवनानी,अनिता भदेल, शिवशंकर हेड़ा, बी पी सारस्वत के दुपट्टों पर भाजपा का चुनाव चिन्ह छपा था।

स्टीकर लगे थे वाहन पर

इसके अलावा भाजपा प्रचार अभियान के तहत मैं भी चौकीदार हूं के हजारों स्टीकर वाहनों पर लगाए गए हैं। कांग्रेस ने यह भी शिकायत की है कि एलीवेटेड रोड का शिलान्यास सात जुलाई 18 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था उसका शिलालेख जिलाधीश कार्यालय व जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर अब भी लगा हुआ है । उसे ढका नहीं गया है जो आचार संहिता के उल्लंघन के तहत आता है।

चुनाव आयोग गंभीर

चुनाव आयोग ने नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक पर रोक लगा दी है। इसके अलावा नमो टीवी का प्रसारण भी चुनाव होने तक रोकने के निर्देश दिए गए हैं।