
अजमेर. अजमेर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जयपुर के लिए रवाना हुए । डाक बंगले से शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने हरी झंडी दिखाकर कार्यकर्ताओं के वाहनों को रवाना किया वही आगरा गेट पर पूर्व विधायक डॉक्टर श्री गोपाल बाहेती जयपुर रोड पर पीसीसी सदस्य दीपक आसानी के नेतृत्व में कार्यकर्ता जयपुर रवाना हुए । महिला कांग्रेस अध्यक्ष सभा खान की अगुवाई में भी कई महिला कार्यकर्ता जयपुर गई यह लोग जयपुर में सांगानेर एयरपोर्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का स्वागत करेंगे उसके बाद आयोजित समारोह में भाग लेंगे इसी प्रकार पुष्कर से भी करीब सैकड़ों किलो फूल राहुल गांधी की सभा के लिए ले जाए गए ।