14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video- Ajmer by election result 2018: अजमेर में 10 हजार से ज्यादा की बढ़त पर कांग्रेस, लगातार पिछड़ रही है भाजपा

कांग्रेस के रघु शर्मा को 42 हजार 30 से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। वहीं भाजपा के रामस्वरूप लाम्बा को 32 हजार 973 वोट मिले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 1 Feb 2018, 10:58 AM IST

ajmer bypoll result congress lead

ajmer bypoll result congress lead

रक्तिम तिवारी/अजमेर

लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। कांग्रेस अब तक 10 हजार से ज्यादा की बढ़त पर पहुंच गई है। बीजेपी लगातार पिछड़ती जा रही है। कांग्रेस के रघु शर्मा को 42 हजार 30 से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। वहीं भाजपा के रामस्वरूप लाम्बा को 32 हजार 973 वोट मिले हैं।

आठों विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना 81 टेबिलों पर हो रही है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। इसके शुरुआत रूझान मिलने शुरू हो गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल खुद कमान संभाले हुए हैं।
यूं चल रही मतगणना
दूदू विधानसभा की मतगणना 12 टेबलों पर सिविल ब्लॉक 14 में

- किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 8 टेबलों पर मेन ब्लॉक एम 32 प्रथम तल पर

- पुष्कर की मतगणना 12 टेबलों पर ब्लॉक सी 5 में
- अजमेर उत्तर मतगणना 8 टेबलों पर इलैक्ट्रॉनिक ब्लॉक ईएल 7 में

- अजमेर दक्षिण मतगणना 8 टेबलों पर ब्लॉक आईई 17 पर
- नसीराबाद मतगणना 8 टेबलों पर ब्लॉक ईएल 9 में

- मसूदा मतगणना 12 टेबलों पर एम 37 प्रथम तल पर

- केकड़ी की मतगणना 8 टेबलों पर एम 21 मुख्य ब्लॉक में

केवल नसीराबाद-किशनगढ़ में बीजेपी आगे

कांग्रेस ने नसीराबाद को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बढ़त बनाई हुई है। नसीराबाद में भाजपा करीब 865 वोट से कांग्रेस से आगे हैं। इनके अलावा कांग्रेस ने अजमेर उत्तर, दक्षिण, दूदू, पुष्कर, मसूदा, केकड़ी में बढ़त बनानी शुरू कर दी है। नतीजों के शुरुआती रुझान से कांग्रेस उत्साहित है, लेकिन भाजपा उम्मीदवार भी बहुत ज्यादा पीछे नहीं हैं।

नसीराबाद रोड परविशेष यातायात व्यवस्था

अजमेर लोकसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को होने वाली मतगणना के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। इसके लिए परबतपुरा चौराहे से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। अजमेर - नसीराबाद जाने वाले वाहन वैेकल्पिक पालरा औद्योंगिक क्षेत्र से होते हुए नसीराबाद व अजमेर की ओर आ जा सकेंगे। मतगणना स्थल पर बिना पास के वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुबह सात बजे से मार्ग को बंद कर दिया जाएगा।

पार्टी कार्यालयों में रहा चर्चाओं का बाजार गर्म
अजमेर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आने में फिलहाल समय है। वोटों की गिनती में घटत-बढ़त से दोनों ही दलों के प्रत्याशियों व समथकों की धड़कनें भी तेज होना शुरू हो गई है। चुनाव कार्यालयों में कार्यकर्ता जीत के कयास लगा रहे हैं। सभी अपने अपने प्रत्याशियों को जिताऊ होने का दावा करते हुए सैंकडा़ें मतों से अपने अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होने का दावा कर रहे हैं।