30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरोजगार युवाओं के लिए ख़ुशख़बरी, शिक्षा विभाग ने सैंकड़ों पदों पर निकाली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर, मंत्री भंवर सिंह भाटी बोले - 'जल्द होगी व्याख्याता भर्ती'
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 30 Jan 2019, 6:26 PM IST

REET EXAM

REET EXAM

अजमेर।

राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा के क्षेत्र में तैयारी कर रहे युवाओं को जल्द ही रोजगार के अवसर मिलने वाले हैं। शिक्षा विभाग 830 कॉलेज व्याख्याताओं के पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। हाल ही में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी अजमेर में एक कार्यक्रम में शिरकत होने पहुंचे।

अजमेर के केसरगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में Higher Education Minister Bhanwar Singh Bhati का जमकर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाटी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कॉलेज शिक्षा और खासकर बालिका शिक्षा को उन्नत बनाना कांग्रेस सरकार का मुख्य फोकस रहेगा।

मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि देश की उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाया जाएगा इसके लिए जरूरी सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। नए कॉलेज खोलने के लिए संपूर्ण प्रक्रिया और बजट की उपलब्धता के बाद ही ऐलान किया जाएगा।

वहीं शिक्षक भर्ती के सवाल पर मंत्री भाटी बोले कि कॉलेज में व्याख्याता की भर्ती होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थना भेजी है। RPSC के माध्यम से जल्द ही शिक्षकों की भर्ती के आवेदन लिए जाएंगे। पिछली सरकार ने कागजो में कॉलेज खोल दिये थे। हम बजट देंगे, भूमि की व्यवस्था करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही उच्च शिक्षा पहुंचेगी।