24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

CongressAjmer: केंद्र की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का अजमेर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, देखिए वीडियो

सह प्रभारी बंसल की अगुवाई में सौंपा ज्ञापन . केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी विवेक बंसल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Google source verification

अजमेर

image

Jai Makhija

Nov 21, 2019

अजमेर. केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी विवेक बंसल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

गुरुवार को कांग्रेसियों ने डाक बंगले से जुलूस निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला कलेक्ट्रेट के बाहर भी कांगे्रसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।। इसके बाद विवेक बंसल, विधायक राकेश पारीक, पूर्व विधायक डॉ. श्री गोपाल बाहेती, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, देहात अध्यक्ष भूपेन्द्रसिंह सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार जयपाल, नसीम अख्तर इंसाफ, प्रभा ठाकुर, हेमंत भाटी, रामस्वरुप चौधरी, ललित भाटी, सबा खान, रश्मि हिंगोरानी, गुलाम मुस्तिफा, कुलदीप कपूर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
एसपीजी हटाना दुर्भाग्यपूर्ण

ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारो से बातचीत करते हुए विवेक बंसल ने कहा कि गांधी परिवार की सुरक्षा के लिए तैनात एसपीजी को हटाना दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। केन्द्र सरकार बदले की राजनीति कर रही है। उन्होने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि गांधी परिवार को उच्च स्तरीय सुरक्षा देना जरुरी है। इनकी सुरक्षा के लिए एसपीजी का गठन किया गया था लेकिन कांग्रेस सरकार ने यह सुरक्षा व्यवस्था हटाकर गांधी परिवार को खतरे में डाल दिया है।
विपक्ष को कुचलने का प्रयास

बंसल ने कहा कि कांग्रेस शासन में विपक्ष को पूरा सम्मान दिया जाता था। लोकतंत्र में विपक्ष की मजबूती को महत्वपूर्ण दर्जा दिया जाता था लेकिन मौजूदा कांगे्रस सरकार विपक्ष को कुचलने का प्रयास कर रही है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। देश में आर्थिक मंदी चल रही है। बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं निकल रहा है। बैंकों में एनपीए के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन हालातों को देखकर कांग्रेस चुप नहीं बैठ सकती ।

Read More: Amit Shah की घोषणा के बाद क्या Rajasthan में लागू होगा NRC? जाने क्या कहते हैं

Read More: Ashok Gehlot Attack Bjp.जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करेंगे वह खुद मुक्त हो जाएंगे

Read More: पायलट बोले, शहरी निकायों में भाजपा का भ्रम टूटा