29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पायलट बोले, शहरी निकायों में भाजपा का भ्रम टूटा

स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट पीसीसी पहुंचे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rahul Singh

•

Updated: 20 Nov 2019, 2:43 PM IST

sachin pilot

sachin pilot

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट का पीसीसी में स्वागत
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी जीत की बधाई

जयपुर 20 नवंबर। स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट पीसीसी पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और नारेबाजी की। पायलट ने वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ये कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत है। उनकी मेहनत रंग लाई है। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के दम पर ही विधानसभा चुनाव में सफलता पाई थी।
भाजपा का भ्रम टूटा, कांग्रेस के बनेंगे ज्यादातर बोर्ड—
पायलट ने कहा कि शहरी क्षेत्र में भाजपा का भ्रम टूट चुका है भाजपा को लगता था कि शहरी क्षेत्र में उनकी जड़े मजबूत है निकाय चुनाव में कांग्रेस को जो भारी बहुमत मिला है उससे इनका भ्रम टूट गया हैं। अधिकांश निकायों में कांग्रेस अपना बोर्ड बनाएगी। पायलट ने कहा कि विपक्ष ने जयपुर से दिल्ली तक भ्रम फैलाने का काम किया लेकिन निकाय चुनाव में बीजेपी के जज्बाती मुद्दे नही चले।
कांग्रेस का 21 को प्रदर्शन
प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने कहा कि केंद्र की आर्थिक नीतियों के खिलाफ 21 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी और 28 नवंबर को जयपुर शहर में राज्यस्तरीय रैली करेगी। गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने पर पायलट बोले कि गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा दुर्भावना से हटाई गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग