29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोले पूर्व मंत्री भाटी-एसपी ब्लग्गन को हटाना सही, अजमेर में घटेगी क्राइम रेट

कांग्रेसियों ने मनाई खुशी। पिछले दिनों पूर्व मंत्री ललित भाटी ने एसपी के ट्रांसफर को लेकर लिखा था मुख्मयमंत्री को पत्र।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 6 May 2017, 4:46 AM IST

ajmer SP-NITINDEEP transfer

ajmer SP-NITINDEEP transfer

शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई है। बयान में जनता की भावनाओं को समझते हुए एेसे अधिकारी को हटाने से सकारात्मक संदेश जाने की बात कही।

पूर्व विधायक ललित भाटी ने पुलिस अधीक्षक निनित दीप बल्लगन के स्थानांतरण पर आमजन पीडि़त पक्ष की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद जताया है।

भाटी ने बताया कि बल्लगन की कमजोर कप्तानी की वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हुए व जिले में वारदातें बढ़ती चली गईं।

कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश झालीवाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी ने समय समय पर बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए ज्ञापन दिए थे लेकिन शहर में चोरी, स्नेचिंग, हत्या, शराब, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराध थम नहीं रहे थे।

उन्होने बताया कि पुलिस अधिक्षक के स्थानांतरण होने से अपराधों पर अंकुश लगने की उम्मीद जगी है। कांग्रेसजन ने तबादले की जानकारी मिलने के बाद हर्ष जताया।

हर्ष जताने वालों में उपाध्यक्ष प्रताप यादव, कुलदीप कपूर, विजय नागौरा, शहर सेवादल अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, अरविंद धौलखेडि़या, राकेश धाबाइ्र, सुरेश लदड़, श्मशुद्दीन, दिलीप समतानी, गोपाल सिंह, देशराज मेहरा, दिनेश शर्मा आदि शामिल रहे।