30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि, मुस्तैद होकर काम करें कर्मचारी: एमडी

अजमेर डिस्कॉम कार्मिकों को संदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

bhupendra singh

•

Updated: 1 Jan 2020, 9:24 PM IST

उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि, मुस्तैद होकर काम करें कर्मचारी: एमडी

ajmer discom,ajmer discom,ajmer discom

अजमेर.अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom के प्रबंध निदेशक वी.एस. भाटी ने कहा कि डिस्कॉम रोजाना 24 घंटे उपभोक्ताओं की सहूलियतConsumer service के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। कर्मचारी हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं। पिछले साल हमने एकजुट होकर जिस तरह काम किया। उसी तरह इस साल भी निगम पूरी तरह उपभोक्ताओं की सेवा के लिए समर्पित रहेगा। निगम के सामूहिक प्रयासों से नवम्बर माह में हमने छीजत को घटाकर 13.5 प्रतिशत कर दिया है। प्रबंध निदेशक वी एस भाटी ने गुधवार को डिस्कॉम मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों के समक्ष यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पिछले साल में अजमेर डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं की सहूलियत, बिजली चोरी पर प्रभावी रोक, छीजत घटानें, राजस्व वृद्धि एवं कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जो लक्ष्य तय किए थे उन सभी को पूरा किया गया है। यह उपलब्धि डिस्कॉम कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। जले हुए ट्रांसफार्मरों को जमा करवाकर निगम ने 25 करोड़ रूपए की बचत की है। इसी तरह गारंटी पीरियड के बंद एवं खराब मीटर जमा कराने से निगम को करीब 3.50 करोड़ रूपए की बचत हुई।

उन्होंने कहा कि निगम ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए लगातार काम किया है। निगम क्षेत्र में छीजत घटकर नवम्बर माह में 13.5 प्रतिशत रह गई है। इसी तरह राजस्व बढ़ोतरी में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रत्येक सप्ताह शनिवार को बिजली चोरी रोकने व राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आईपीडीएसए नए जीएसएस एवं दूरदराज की ढाणियों तक कनेक्शन देकर उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है। निगम ने आईटी के जरिए भी उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाई है। ऊर्जा मित्र व ऊर्जा सारथी एप तथा एसएमएस संदेश के जरिए हमने उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाई है। भाटी ने कहा कि वर्ष 2020 लग चुका है, पिछले साल हम सबने मिलकर शानदार काम किया। कार्यक्रम को सचिव (प्रशासन) एन.एल.राठी ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर निदेशक वित्त एस.एम.माथुर,संभागीय मुख्य अभियंता एन.एस निर्वाण, मुख्य अभियंता के.एस.सिसोदिया, एन.एस.सहवाल, मुख्य लेखाधिकारी,एम.के.गोयल,एम.के.जैन,कम्पनी सचिव नेहा शर्मा,टीएटू एमडी मुकेश बाल्दी सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

पीएफसी ने दी एमडी को शुभकामनाएं

अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक वी एस.भाटी को पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन नई दिल्ली ने नववर्ष 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव शर्मा, कार्यकारी निदेशक पलका शाहनी आईएएस और राजस्थान राज्य में कम्पनी के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त महाप्रबंधक राजीव पारलिया की तरफ से कम्पनी के अरबन विद्युत अभियंता अरूण चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट किए।

read more:
https://www.patrika.com/ajmer-news/chinki-minki-show-in-ajmer-5583336/
Chinki Minki: मैं चिंकी यह मिन्की....इसका पता नही आप भी देखिए वीडियो