
ajmer discom
अजमेर. नागौर जिले के डेगाना उपखंड क्षेत्र में लंगोड़ व ग्वालू 33/11 केवी जीएसएस के सुखबासनी व देवलिया कृषि फीडर के जरिए कृषि क्षेत्र में 6 घंटे 6 hours की बजाए 24 घंटे विद्युत सप्लाई supplying 24 hours देने के मामले में निगम के तकनीकी हैल्पर helpersश्रवण कुमार को निलम्बित कर दिया है।Helper suspended साथ ही मामले में दोषी Contractors ठेकेदार कम्पनी मैसर्स संधा एंड कम्पनी गुडग़ांव के कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से हटाने तथा अतिरिक्त पावर सप्लाई की राशि भी ठेकेदार फर्म से वसूलने के निर्देश जारी किए गए हैं। आरोप है कि तकनीकी हैल्पर व ठेकेदार मिलकर ६ की बजाय २४ घंटे की सप्लाई दे रहे थे। अतिरिक्त विद्युत सप्लाई देने के मामले में सहायक व कनिष्ठ अभियंता को चार्जशीट जारी की गई है। मामले का खुलास तब हुआ जब निगम के अजमेर जोन के संभागीय मुख्य अभियंता एन. एस. निर्वाण ने मौका निरीक्षण किया। सुखबासनी फीडर डीडीयूजीजेवाई के तहत पृथक किया गया था, लेकिन कुछ घरेलु उपभोक्ताओं के जुड़े होने के चलते अभी भी विद्युत सप्लाई २४ घंटे दी जा रही थी। मुख्य अभियंता ने दो दिन में फीडर को पृथक कर केवल ब्लॉक हावर्स में ही सप्लाई देने के निर्देश दिए।
अजमेर डिस्कॉम ने 428 सहायकों को नियुक्ति
उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़,नागौर व बांसवाड़ा जिले में नियुक्तियां
अजमेर. अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक वी. एस. भाटी के निर्देशानुसार सहायक द्वितीय व तकनीकी सहायकों के कुल 428 पदों पर उम्मीदवारों को काउन्सलिंग के बाद नियुक्ति प्रदान की गई है। इनमें 399 सहायक द्वितीय एवं 29 तकनीकी सहायक शामिल हैं। प्रबंध निदेशक भाटी ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम के क्षेत्राधीन जिलों में रिक्त पड़े सहायक द्वितीय एवं तकनीकी सहायकों के पदों पर कुल 428 अभ्यर्थियों को काउन्सलिंग बाद उनके द्वारा चुने गए स्थानों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि उदयपुर में 184, भीलवाड़ा में 84, राजसमंद में 58, डूंगरपुर में 15, चित्तौडग़ढ़ में 14, प्रतापगढ़ में 13, नागौर में 10 तथा बांसवाड़ा में 5 को सहायक द्वितीय के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है।
इसी प्रकार वर्ष 2018 की तकनीकी सहायक भर्ती में प्रतिक्षारत रहे 29 उम्मीदवारों को भी उनके द्वारा काउन्सलिंग में चुने गए स्थानों पर नियुक्त किया गया है। तकनीकी सहायकों में चित्तौडग़ढ़ में 7, उदयपुर व राजसमंद में 6-6, अजमेर, नागौर एवं भीलवाड़ा में ३-३ तथा बांसवाड़ा में एक को नियुक्त किया गया है।
Updated on:
08 Nov 2019 08:58 pm
Published on:
09 Nov 2019 07:04 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
