
innovative projects
अजमेर.
कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन ने पूरे देश में युवाओं की पढ़ाई और परीक्षाएं प्रभावित है। नियमित कक्षाएं, प्रायोगिक परीक्षा, प्रोजेक्ट और शोध गतिविधियों के संचालन में परेशानियां कायम है। महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की छात्राएं किसी योद्धा की तरह पढ़ाई और रचनात्मक कार्य को बढ़ावा देने में जुटी हैं। कॉलेज की ब्यूटी कल्चर और कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की छात्राओं ने शिक्षकों के निर्देशन में ऑनलाइन प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। कॉलेज में नियमित पढ़ाई शुरू होने और कैंपस इंटरव्यू में प्रोजेक्ट रखे जाएंगे।
ब्यूटी कल्चर ब्रांच
कॉलेज की ब्यूटी कल्चर ब्रांच की छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई में जुटी हैं। छात्राएं योग के तहत पद्मासन, वज्रासन, मत्येंद्रासन आर अन्य व्यायाम कर रही हैं। इसके अलावा कलौंजी हेयर ऑयल तैयार किया गया है। इसमें नारियल का तेल, दाना मेथी और कलौंजी का इस्तेमाल किया है। छात्रा अंजलि अग्रवाल ने मेहन्दी के फ्यूजन डिजाइन बनाए हैं। इसमें सितारवादन और महिला के चेहरे को मिलाकर डिजाइन बनाया है। छात्राओं ने अद्र्धनारीश्वर थीम को कॉस्मेटिक्स से चेहरे पर उकेरा है।
कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग
कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग ब्रांच की छात्राएं भी ऑनलाइन पढ़ाई में जुटी हैं। उन्होंने कई नायाब डिजाइन और प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। छात्राओं ने मेल और फीमेल मॉडर्न ड्रेस, फ्यूजन कुशन कवर, कठपुतली डिजाइन की-चेन, विंड चाइम और टॉवेल शामिल हैं।
ब्यूटी कल्चर और कॉस्ट्यूम डिजाइन में नवाचार आधारित प्रोजेक्ट बहुत अहम हैं। छात्राएं अपने शिक्षकों के निर्देशन में ऑनलाइन पढ़ाई में जुटी हैं। उनके द्वारा तैयार डिजाइन और स्टाइल बेहद अच्छे हैं।
मधु गोयल, प्राचार्य महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज
कोविड-19 से उच्च शिक्षा में चुनौती, करेंगे एक्सपर्ट चर्चा
अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में कोविड- 19 के कारण उच्च शिक्षा में चुनौतियां विषय पर 16 से 21 मई तक पांच दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।
कुलपति प्रो. आरपी सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के परिपेक्ष्य में विधार्थियों व शिक्षकों के समक्ष अध्ययन-अध्यापनए परीक्षाएं और अन्य चुनौती हैं। यूजीसी के निर्देशानुसार अब पाठ्यक्रम का 40 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन या ई-लर्निंग पर प्रतिस्थापित करना जरूरी है। इसको लेकर सेमिनार होगी।
यह होंगे मुख्य वक्ता
16 मई को उद्घाटन समारोह के मुख्य वक्ता पूर्व अध्यक्ष यूजीसी अध्यक्ष प्रोफेसर वेद प्रकाश होंगे। इसके अलावा 17 मई को राजभवन में सचिव सुबीर कुमार, 18 मई को केंद्रीय विवि हिमाचल प्रदेश के पूर्व कुलपति प्रो. फुरकान कमर, 19 को प्रो. ए के. पांडे, 20 को हैदराबाद केंद्रीय विवि के पूर्व कुलपति प्रो. मोहम्मद मियां, 21 मई को केंद्रीय विवि राजस्थान के कुलपति प्रो. ए. के. पुजारी मुख्य वक्ता होंगे।
Updated on:
08 May 2020 09:24 am
Published on:
08 May 2020 09:24 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
