
COVID-19 अजमेर में कफ्र्यू का दायरा बढ़ाया
अजमेर। राजस्थान के अजमेर में शनिवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी ने मृत्यु की पुष्टि करते हुए बताया कि दरगाह क्षेत्र के नलाबाजार से करीब 48 वर्षीय विनोद कुमार को पिछली पच्चीस तारीख को जेएलएन में भर्ती कराया गया था। वे शुगर के मरीज थे और पांच दिन से वेंटिलेटर पर चल रहे थे।
संक्रमित मरीजों की संख्या में भी इजाफा
अजमेर शहर में कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु का यह पहला मामला है। इधर संक्रमित मरीजों की संख्या में भी इजाफा आया है और अब यह आंकड़ा 164 पर पहुंच गया है। अजमेर जिले में शनिवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मिले।
राजस्थान में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2720 पहुंची
प्रदेशभर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में 54 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में जयपुर 17, जोधपुर 30, अजमेर 3, चित्तौड़गढ़ 1, अलवर 2, कोटा में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है। प्रदेश में अब तक 2720 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके है, वहीं 65 लोगों की मौत हो चुकी है।
ये खबरें भी जरूर पढ़ें-
Updated on:
02 May 2020 04:22 pm
Published on:
02 May 2020 04:15 pm
