11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोडाला थाने के सीओ की बढ़ी मुसीबत, कोर्ट ने किया जमानती वारंट से तलब

सरकारी पत्रों की उपेक्षा पर अदालत तल्ख। कोर्ट ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश देते हुए तलब किया सीओ को।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 9 Jun 2017, 4:10 AM IST

court issue warrant against sodala police CO

court issue warrant against sodala police CO

अदालत ने हत्या के एक मामले में अनुसंधान अधिकारी जयपुर के सोडाला पुलिस थाने के वृत्ताधिकारी नेम सिंह व एक अन्य गवाह को जमानती वारंट से तलब किया है। अदालत ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक को भी पत्र लिखा है।

अपर जिला न्यायाधीश संख्या दो बालकृष्ण गोयल ने मामले में सुनवाई के बाद तल्ख टिप्पणी करते हुए अनुसंधान अधिकारी नेमसिंह के आचरण को मनमाना व अविधिक बताते हुए नाराजगी जताई। मामले में अपर लोक अभियोजक अशोक अग्रवाल ने 15 मई को पत्र सम्मन तामील किए लेकिन इसके बावजूद नेम सिंह व सिपाही पूरणमल पिछले गवाही देने नहीं आ रहे हैं।

नेम सिंह की ओर से कानून व्यवस्था में व्यस्त होने के कारण अनुपस्थिति दर्शित की गई है। अदालत ने विधि विभाग के प्रमुख शासन सचिव को भी पत्र की प्रति भेजी है कि वे मातहत अधिकारियों को निर्देश दें कि युक्तियुक्त कारण बगैर अदालत में उपस्थित नहीं होने के मामले में गंभीरता बरतें। प्रकरण की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।

यह है मामला

नौसर निवासी श्यामा चीता ने रिपोर्ट लिखाई थी। इसमें बताया गया कि उसका छोटा भाई हनीफ व हासम अच्छे दोस्त हैं। वे आरसीसी का काम करते हैं। हनीफ की अटैची 100 रुपए में बेची व हासम के घर बैठकर शराब पी। इस दौरान झगड़ा हो गया उसके भाई हनीफ को नीचे गिरा दिया व हासम ने डंडा मारा। सिर में चोट आने से मौत हो गई।