29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्कर में बायपास बनाएं, यातायात जाम से दिलाएं निजात

सीवरेज के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों की भी हो मरम्मत, जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन भी जिम्मेदार राजस्थान पत्रिका का टॉक शो
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Chandra Prakash Joshi

•

Updated: 2 Nov 2019, 9:47 PM IST

पुष्कर में बायपास बनाएं, यातायात जाम से दिलाएं निजात

पुष्कर में बायपास बनाएं, यातायात जाम से दिलाएं निजात

अजमेर. पुष्कर नगर पालिका के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही आमजन पुष्कर क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं एवं मु²ों को लेकर मतदान का मानस बना रहा है। पुष्कर की जनता चाहती है कि पुष्कर के मुख्यमार्ग पर आए दिन यातायात जाम व मार्ग अवरुद्ध की समस्या से निजात के लिए बाईपास का निर्माण हो, ताकि भारी वाहन शहर के बाहर से निकल सके। वहीं विकास के मु²ों में जनप्रतिनिधियों के साथ आमजन भी जिम्मेदार बताया गया।
पुष्कर में शनिवार को राजकीय चिकित्सालय के पास चाय की दुकान पर पत्रिका के टॉक शो में आमजन, प्रमुद्धजन एवं युवाओं ने अपनी राय रखी। गिरधारी वैष्णव के अनुसार पुष्कर में सीवरेज की समस्या गंभीर है, सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं। गोपाल चौधरी ने बताया कि नगर पालिका चुनावों में सही आदमी को टिकट ही नहीं मिलता है। यहां रोड पर आए दिन जाम लगता है मगर कोई बोलता ही नहीं है। जागरूक को टिकट नहीं मिलता है। नौरत राम ने बताया कि सभी तीर्थों को गुरू पुष्कर है, यहां विकास होना चाहिए। दुर्गासिंह रावत ने बताया कि तीर्थनगरी पुष्कर के विकास के लिए करोड़ों रुपए सरकार देती है, मगर यहां लगते हैं पता ही नहीं। यहां भ्रष्टाचार अधिक हो रहा है। गोपाल ने बताया कि ईमानदार व्यक्तियों को चुनने की आवश्यकता है। इसी तरह एक तीर्थ पुरोहित के अनुसार पुष्कर का विकास अकेला चैयरमेन या बोर्ड नहीं बल्कि सभी जनप्रतिनिधि एवं आमजन मिलकर काम करेंगे तो ही पुष्कर का विकास संभव है।