31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Fraud-क्रेडिट कार्ड से सीरियल धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

शहर में कई लोगों को बना चुका है ठगी का शिकार, तीन थानों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें हैं दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Manish Singh

•

Updated: 25 Nov 2019, 4:33 PM IST

Fraud-क्रेडिट कार्ड से सीरियल धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Fraud-क्रेडिट कार्ड से सीरियल धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

शहर में कई लोगों को बना चुका है ठगी का शिकार

अजमेर. क्रेडिट कार्ड दिलवाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ शहर के तीन थानों में करीब आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोपी जोधपुर के पीपाड़ सिटी नागौरी वास हाल अजमेर शास्त्रीनगर शिव मंदिर के पास रहने वाले गोपाल राठी उर्फ अमित उर्फ उमू पुत्र कमल किशोर राठी को सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अलवर गेट में 3, रामगंज व कोतवाली थाने में एक-एक मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से गहनता से पड़ताल में जुटी है।

तरीका-ए-वारदात

एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि आरोपी गोपाल उर्फ अमू उर्फ अमित शातिर ठग है जो पूर्व में इण्डसइंड बैंक की एजेंसी में क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करता था। आरोपी ने अपने कार्यकाल में 200 क्रेडिट कार्ड बनाए। इस दौरान क्रेडिट कार्ड धारकों से सम्पर्क कर उन्हें बैंक की स्कीम में फायदा दिलाने व बैंक का एप इंस्टाल करने की कहकर मोबाइल इस्तेमाल करते हुए धोखे से क्रेडिट कार्ड के नम्बर, ओटीपी नम्बर लेकर चालाकी से पैसा ई-मित्र पर भेज देता। ग्राहक के मोबाइल पर आए ओटीपी व विड्रोल सम्बंधित मैसेज को डिलिट कर देता था। फिर ई-मित्र से ग्राहक के क्रेडिट कार्ड से विड्रोल हुई रकम को प्राप्त कर लेता था। ट्रांजेक्शन मदार गेट के सामने स्थित ई-मित्र धारक से करता था। कार्रवाई में सीआई शमशेर खां, एसआई देवाराम, सिपाही सोनू, मुकेश गुर्जर, सोनवीर व आशीष शामिल है। इसमें सिपाही सोनू की सराहनीय भूमिका रही।

यह है वारदातें

-अलवर गेट थाने में 459/19 में धोखाधड़ी से 95 हजार रुपए निकाले

-अलवर गेट थाने में 462/19 में एक लाख 75 हजार 02 रुपए निकाले

-अलवर गेट थाने में 472/19 में 88 हजार 817 रुपए की निकाले

-रामगंज थाने में 475/19 में 85 हजार रुपए की निकाले

-कोतवाली थाने में 228/19 में 80 हजार रुपए निकाले

यह है मामला

आरोपी राठी ने नगीना बाग निवासी संजय गर्ग को ठगी का शिकार बनाया। गर्ग ने बताया कि 24 सितम्बर को क्रेडिट कार्ड के बिल की समस्या के समाधान के लिए उसने अमित राठी को बुलाया। उसने मोबाइल लेकर कस्टमर केयर से बात कर उसे बताया कि अबकी बार बिल भर दो अगले माह में समायोजित करवा दूंगा। दूसरे दिन वह लोढ़ा मार्केट स्थित ऑफिस आया और समस्या के समाधान के लिए मोबाइल लेकर चला गया। शाम 6 बजे मोबाइल लौटाते हुए 24 घंटे में समाधान होने की बात कहकर चला गया। तीसरे दिन 26 सितम्बर को सुबह 6 बजे क्रेडिट कार्ड से 8 हजार 02 रुपए का ई-मित्र पर भुगतान होना सामेन आया।