7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर

Crime: यात्री के पास मिले दो दर्जन चाकू, किन्नर ने लूटा वृद्धा को

आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। हथियार अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपी को ग्रिफ्तार किया गया।

Google source verification

अजमेर. जीआरपी (GRP) ने दिवाली पर विशेष सर्च अभियान के तहत कई कार्रवाई की। अमरावती के यात्री के पास दो दर्जन धारदार चाकू (KNIFE) बरामद किए। वहीं नकली किन्नर बनकर वृद्धा (old lady) को लूटने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

read more: Edcucation: कॉलेज को नसीहत, विश्वविद्यालय के अपने कोर्स बदहाल

जीआरपी थानाधिकारी सुशीला विश्नोई ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या 4-5 पर सर्च अभियान के तहत महाराष्ट्र अमरावती आजाद नदर थाना पुलिस निवासी जावेद पुत्र हाफिज खान की तलाशी (search) ली गई। इसके बैग में बटन वाले 24 धारदार चाकू (knife) मिले। पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब (answer) नहीं दे पाया। हथियार अधिनियम में मामला दर्ज कर आरोपी को ग्रिफ्तार किया गया।

read more: Problem: एक्रिडिटेशन से मिलती है पहचान, इंजीनियरिंग कॉलेज अंजान

नकली किन्नर ने लूटा वृद्धा को
पुष्कर-मारवाड़ शटल में नकली किन्नर (fake transgender) ने वृद्धा को लूट लिया। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी विश्नोई ने बताया कि वृद्धा (old lady) पुष्कर-मारवाड़ शटल में यात्रा कर रही थी। नकली किन्नर ने मारपीट करते हुए चाकू की नोंक पर उससे 6 हजार रुपए सहित पर्स छीन लिया। वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने चोर बावड़ी पुलिस थाना सादड़ी (पाली) निवासी प्रवीण (35) पुत्र गमेती भील को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत (court) ने इसे न्यायिक अभिरक्षा (judicial custody) में भेजने के आदेश दिए हैं।

read more: Big issue: युवाओं को चाहिए ऑनलाइन डिग्री, नहीं जुड़ी अजमेर की संस्थाएं

अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

प्लेटफार्म संख्या 4-5 पर चेकिंग के दौरान रणजीत एवेन्यू अमृतसर (amritsar) निवासी रवि गहलोत (19) पुत्र नटवरलाल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी (search) में इसके पास बैग (bag) में अंग्रेजी शराब की 12 बोतल मिली। इस पर (फॉर सेल इन दिल्ली) लिखा था। पूछताछ में आरोपी कोई दस्तावेज नहीं पेश कर सका। साथ ही शराब को दिवाली पर्व पर गुजरात (gujrat) बेचने ले जाना बताया।

read more: Law college: बीते 116 दिन, प्रथम वर्ष के प्रवेश का इंतजार