
crime
अजमेर. शॉपिंग मॉल में खरीदार बनकर चोरी के इरादे से पहुंची सांसी समाज की चार महिलाओं को शनिवार रात क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मामले में शॉपिंग मॉल संचालक ने शिकायत नहीं दी गई। पुलिस (police) ने शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि शनिवार रात ९ बजे चार महिलाएं पंचशील नगर स्थित शॉपिंग मॉल (shopping mall) में खरीदारी करने पहुंची। खरीदारी के दौरान उन्होंने कीमती सामान चुराकर अपने अन्तर्वस्त्रों में छुपाना शुरू कर दिया। महिलाओं (Women) के मॉल पहुंचते ही यहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड व मैनेजर अलर्ट हो गए। सीसीटीवी पर उन्हें सामान चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। महिलाओं ने पकड़े जाने पर मॉल में हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा की सूचना पर क्रिश्चियन गंज थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस भगवान गंज ( Ganj) सांसी बस्ती निवासी हीरा , हुरमा , लाली व पांचूड़ी सांसी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।कुमावत ने बताया कि मॉल में पूर्व में भी गिरोह की महिलाएं चोरी की वारदात अंजाम दे चुकी है। कीमती सामान चोरी की वारदात लगातार होने से इस बात मॉल प्रबंधन सचेत था। महिलाएं शनिवार को भी टेम्पो लेकर मॉल पहुंची थी लेकिन रंगे हाथ पकड़े जाने पर हंगामा खड़ा कर दिया।पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। शॉपिंग मॉल संचालक ने शिकायत नहीं दी गई।
कब्रों में पानी भरने से जताया रोष
अजमेर. दौराई क्षेत्र में बारिश (rain) का पानी कब्रों में भर गया। है। कब्रों में से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। अंजुमन रज़ा ए मुस्तफा कमेटी के अध्यक्ष अस्फान खान ने बताया कि दौराई, खानपूरा (khanpura), संजय नगर, आज़ाद नगर (azad nagar), चिश्ती नगर, कंचन नगर, हबीब नगर में सभी क़ब्रिस्तान में पानी भरा है। कई कब्रिस्तानों में 7 फीट तक पानी जमा है। इससे कब्रंे क्षतिग्रस्त हो रही है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा।
Updated on:
26 Aug 2019, 11:47 AM IST
Published on:
26 Aug 2019, 11:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.