
क्राइम : आईटी सेंटर से लैपटॉप, प्रिंटर सहित लाखों की चोरी,सूने मकान से जेवरात व नकदी पार
अजमेर/भिनाय/हिण्डौनसिटी. पंचायत समिति भिनाय की ग्राम पंचायत गुढ़ाखुर्द के आईटी सेन्टर पर बुधवार देर रात चोरों ने ताले तोडकऱ एक लैपटॉप, एक कम्प्यूटर, दो प्रिंटर व बैट्री सहित लाखों रुपए के सामान चुरा ले गए, वहीं आईटी सेन्टर में रखी अलमारी के ताले तोडकऱ ग्राम पंचायत के रेकार्ड को भी अस्तव्यस्त कर दिया। गुरुवार सुबह सफाईकर्मी के आईटी सेंटर पर पहुंचने पर उसे ताले टूटे मिल। इस पर उसने सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी व ग्रामीणों की इसकी सूचना दी।
निरीक्षण कर मौका पर्चा बनाया
गुढ़ाखुर्द के आईटी सेंटर पर मुख्य चैनल गेट के ताले टूटे हुए मिले। मौके पर पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम प्रजापति, ग्राम विकास अधिकारी व सहायक सचिव रामलाल कीर ने तत्काल भिनाय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची भिनाय पुलिस ने आईटी सेंटर का निरीक्षण कर मौका पर्चा बनाया। ग्राम विकास अधिकारी गोपाल लाल शर्मा ने बताया कि आईटी सेंटर से एक लैपटॉप , एक कम्प्यूटर, दो प्रिन्टर, बैट्री सहित ईमित्र के काम के अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी चोरी हो गए। गुरुवार देर शाम तक भिनाय थाने में चोरी का मामला दर्ज नहीं कराया गया था।
ताले तोडकऱ नकदी व गहने पर हाथ साफ
हिण्डौनसिटी. रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे कॉलोनी में बीती रात चोर रेलकर्मी के सूने आवास का ताला तोड़ कर नकदी, गहने व अन्य सामान चुरा ले गए। गुरुवार देर शाम जयपुर से लौटने पर रेलवे आवास के कक्षों में सामान बिखरा देख चोरी होने का पता चला। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत गुनसार निवासी इकबाल ने बताया कि बुधवार शाम वह सपरिवार किसी कार्य से जयपुर गया था। चोर सोने की झुमकी, 250 वजनी चांदी की पायजेब तथा 8-10 हजार रुपए चोरी कर ले गए। वहीं चोर 5 किलो बादाम व कैमरे तोड़, चुरा ले गए।
Published on:
9 Jul 2021, 1:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.