
ajmer,ajmer,ajmer,ajmer,ग्वालियर, मेला ग्राउंड स्थित शिल्प बाजार में आयोजित मृगनयनी दीप मिले में 2020 दीपों का प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित सभी ने एक-एक पर दीप जलाए और कुछ ही समय में शिल्प मेला दीपों की रोशनी से जगमगा उठा, कार्यक्रम को संगीतमय बनाने के लिए म्यूजिक यूनिवर्सिटी के कलाकारों ने एक के बाद एक कई प्रस्तुतियां दीं।,ग्वालियर, मेला ग्राउंड स्थित शिल्प बाजार में आयोजित मृगनयनी दीप मिले में 2020 दीपों का प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित सभी ने एक-एक पर दीप जलाए और कुछ ही समय में शिल्प मेला दीपों की रोशनी से जगमगा उठा, कार्यक्रम को संगीतमय बनाने के लिए म्यूजिक यूनिवर्सिटी के कलाकारों ने एक के बाद एक कई प्रस्तुतियां दीं।,ajmer,ajmer,ajmer
अजमेर. अन्तरराष्ट्रीय पुष्कर मेला Pushkar fair 2019 का शुभारम्भ 4 नवम्बर को प्रात: 9 बजे सरोवर पूजन के साथ होगा। मेले में इस बार कई ख्याति प्राप्त कलाकार प्रस्तुतियां देकर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे। मेले में प्रतिदिन सांय 6 बजे मेला मैदान पर महात्मा गांधी की फि ल्म का प्रदर्शन भी होगा। जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक के दौरान तैयारियों पर चर्चा की गई।
यह होंगे आयोजन
मेला मैदान में प्रात: 10 बजे पूजा झण्डारोह, नगाड़ा वादन, ऊंट सÓजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उसी दिन प्रात: 10.&0 बजे मांडना प्रतियोगिता होगी। विद्यालय की छात्राएं समूह नृत्य करेंगी। चक दे राजस्थान फुटबॉल मैच का आयोजन भी होगा। इसी दिन सांय 5 बजे शिल्प ग्राम हैंडीक्रॉफ्ट बाजार के उद्घाटन बाद पुष्कर सरोवर घाट पर दीपदान, रंगोली, महाआरती एवं पुष्कर अभिषेक का आयोजन होगा। सांय 7.&0 बजे नीरज आर्य कबीर कैफे लाइव म्यूजिक कंसर्ट का आयोजन मेला मैदान पर होगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि 5 नवम्बर को लंगडी टांग, सितौलिया मैच,देसी एवं विदेशी पर्यटक, ऊंट सजावट व ऊंट नृत्य प्रतियोगिता होगी। शाम को वाइस ऑफ पुष्कर तथा देवेन्द्र शर्मा द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार 6 नवम्बर को प्रात: कबड्डी मैच, देसी एवं विदेशी पर्यटक, घोड़ा नृत्य प्रतियोगिता, दोपहर को पंचायत समिति अन्तर खेलकूद तथा सांय हरी भट्ट का लाइव सितार वादन होगा। इसके बाद 7 नवम्बर को प्रात: लगान स्टाइल में क्रिकेट मैच, अन्तर पंचायत समिति ग्रामीण खेलकूद, दोपहर को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा घूमर नृत्य एवं रूमा देवी एवं पायल जांगिड़ द्वारा बातचीत होगी। शाम को महाआरती, मुद्रा थियेटर द्वारा महात्मा गांधी पर कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रस्तुति तथा रूमा देवी द्वारा फैशन-शो होगा।
जिला कलक्टर,अजमेर के अनुसार जयपुर कत्थक केन्द्र की ओर से कत्थक नृत्य की प्रस्तुतियां होगी। जिला कलक्टर ने बताया कि 8 नवम्बर को प्रात: धार्मिक यात्रा, मूंछ प्रतियोगिता, पगड़ी बांधना एवं तिलक प्रतियोगिता, अन्तर पंचायत समिति खेलकूद, गिर एवं क्रॉस ब्रीड पशु प्रदर्शनी होगी। शाम को महाआरती,भजन संध्या,ममे खान लाइव कंसर्ट तथा पुराने रंगजी मन्दिर पर क्लासीकल डांस फेस्टिवल का आयोजन होगा। इसी प्रकार 9 नवम्बर को मटका दौड़, महिलाओं की म्यूजिकल चेयर दौड़, महाआरती, भजन संध्या तथा रवि परमार सिम्फनी आर्केस्ट्रा की ओर से प्रस्तुतियां होगी। पसु मेला पुष्कर में 10 नवम्बर को मवेशियों की प्रतियोगिता, महाआरती, जयपुर घाट पर भजन संध्या, दुल्हा-दूल्हन प्रतियोगिता तथा पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।
यह रहेगा पुष्कर मेला का कार्यक्रम
पुष्कर मेले में चौकियों की स्थापना 30 अक्टूबर को होगी। झंडारोहण व चिट्ठी 4 नवम्बर को और 5 नवम्बर रवन्ना होगी। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद 4 से 11 नवम्बर तक, प्रदर्शनी एवं गीर/संकर नस्ल पशु प्रदर्शनी का उद्घाटन 8 नवम्बर को, पशु प्रतियोगिताएं 8 से 11 नवम्बर तक एवं पारितोषिक वितरण समारोह 12 नवम्बर को होगा।
Published on:
24 Oct 2019, 10:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.