3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोटबंदी-कांग्रेस ने लोगों को पिलाई चाय, भाजपाइयों ने भरवाए फार्म

नोटबंदी का असर बरकरार। कांग्रेस और भाजपा कूदे लोगों की समस्याओं को हल करने में।
less than 1 minute read
Google source verification
congress bjp help

congress bjp help

केन्द्र सरकार के एक हजार व पांच सौ रुपए के नोटों पर रोक लगाने के बाद पुराने नोट बदलने आए लोगों की सहातार्थ कलक्ट्रेट स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शिविर लगाया गया।

शिविर में कांग्रेसजन ने लाइन में लगे लोगों को चाय व पानी पिलाया। कई लोगों के आवेदन भी भरे। शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि शिविर अन्य स्थानों पर भी लगाए जाएंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश पर प्रदेश भर में कांग्रेसजन इस प्रकार के शिविर लगाएगी। उधर भाजपाइयों ने भी लोगों की मदद की। शहर में बैंकों के बाहर भाजपाई टैंट लगाकर लोगों के फार्म भरते, नोट गिनवाते नजर आए।