
आट्र्स में भी बेटियां आगे, फिर पिछड़ गए छात्र
अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कला वर्ग के परिणाम में भी बेटियां आगे रही हैं। बेटियों का परिणाम 90.81 प्रतिशत रहा है। जबकि छात्रों का परिणाम 85.41 प्रतिशत से आगे नहीं बढ़ पाया है। जहां बेटियों का परिणाम पिछले साल के मुकाबले घटा है
बुधवार को बोर्ड ने दोपहर 3 बजे बारहवीं कला वर्ग का परिणाम घोषित किया। इसमें कुल 5 लाख 74 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत थे। पिछले साल लड़कियों का कुल परिणाम 91.46 प्रतिशत और लडक़ों का 86.67 प्रतिशत था। इस बार लड़कियों का रिजल्ट 90.81 और लडक़ों का 85.41 प्रतिशत रहा है। कुल परिणाम 88 प्रतिशत रहा है।
पिछले साल 1 जून को आया था रिजल्ट
पिछले साल सीनियर सेकंडरी कला वर्ग का रिजल्ट 1 जून को जारी किया गया था। कुल परिणाम करीब 90 प्रतिशत रहा था। इसमें सरकारी स्कूल ने पहली बार 91 प्रतिशत के साथ निजी स्कूल को करीब 2 प्रतिशत परिणाम के साथ पीछे धकेल दिया था। कला वर्ग में पिछले साल करीब 4.50 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
अब दसवीं के परिणाम पर नजरें
बोर्ड बारहवीं विज्ञान और कॉमर्स के रिजल्ट निकाल चुका है। आट्र्स का रिजल्ट बुधवार को निकल जाएगा। अब स्टूडेंट्स की नजरें दसवीं के रिजल्ट पर टिकी हैं। बोर्ड के लिहाज से यह सबसे बड़ा रिजल्ट होगा। इसमें 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है। बोर्ड ने इस साल दसवीं और बारहवीं में 20 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की परीक्षा कराई है। यह देश में अकेला बोर्ड है, जिससे इतने विद्यार्थी रजिस्टर्ड हैं।
Published on:
22 May 2019, 3:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.