31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…….तो इसलिए दौलतपुरा के ग्रामीण करेंगे मतदान का बहिष्कार

पंच-पटेलों के निर्णय की अवहेलना करने पर 51 हजार का लगेगा जुर्मानाकंराटी पंचायत में शामिल करने का विरोध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 18 Dec 2019, 1:35 PM IST

.......तो इसलिए दौलतपुरा के ग्रामीण करेंगे मतदान का बहिष्कार

.......तो इसलिए दौलतपुरा के ग्रामीण करेंगे मतदान का बहिष्कार

अजमेर/ भिनाय. ग्राम दौलतपुरा के ग्रामीणों (villagers)ने मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी संजु मीणा को ज्ञापन सौंप मतदान बहिष्कार ( boycott voting ) करने के निर्णय की जानकारी दी। साथ ही बताया कि ग्रामीणों ने गांव की हथाई पर बैठक आयोजित कर निर्णय की अवहेलना करने वाले पर 51 हजार का दण्ड करने का फैसला लिया है। ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि 9 दिसम्बर के गांव की हथाई पर ग्रामवासियों ने मतदान का बहिष्कार करने का सामूहिक निर्णय किया था।

Read More: केन्द्र का पैसा पीडी खाते में जमा करवा रही राज्य सरकार

ग्रामीणों में इस बात की नाराजगी है कि दौलतपुरा ग्राम को नए परिसीमन (parisiman news ) में कंराटी ग्राम पंचायत में शामिल कर दिया। यह उन्हें कतई मंजूर नहीं है। इसे लेकर जिला कलक्टर सहित अन्य को ज्ञापन देकर रोष भी जताया,लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सरपंच हरलाल गुर्जर, मदन सिंह रावत, मिश्री लाल, पेमाराम, छगन सिंह, बरदा सिंह, बालूराम, जितेन्द्र सिंह, भागचन्द सहित कई ग्रामीण शामिल रहे।

Read More: ZILA PARISHAD : जिन सड़कों का नहीं हो सकता अपग्रेडेशन उनका भी कर दिया

यह भी पढ़ें : समिति क्षेत्र में आज से जमेगी गांवाई सरकार की जाजम

लाटरी के बाद स्थिति हो जाएंगी साफ
पीसांगन. पंचायत समिति क्षेत्र में बुधवार को 24 सरपंचो एवं 264 वार्डपंचो के पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण एवं श्रेणीवार आंवटन होने के साथ ही पंचायत समिति क्षेत्र में गांवाई सरकार की जाजम जम जाएंगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी समदर सिंह भाटी ने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज नियम 1994 के नियमों के तहत पंचायतराज आम चुनाव 2020 के लिए पंचायत समिति पीसांगन के 24 सरपंचो एवं 264 वार्डपंचो के पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण एवं श्रेणीवार आंवटन करने के लिए बुधवार को सुबह 10 बजे यहां स्थित पंचायत समिति सभागार में विधायक रामस्वरूप लांबा की अध्यक्षता में बैठक आहूत होंगी। भाटी ने कहा कि बैठक में पंचायतराज आम चुनाव 2020 के लिए पंचायत समिति पीसांगन के 24 सरपंचो एवं 264 वार्डपंचो के पदों के लिए आरक्षण का निर्धारण एवं श्रेणीवार आंवटन किया जाएंगा।

Read More: Innovation: सेंसर बताएगा मिट्टी की नमी, यूं मालूम होगी डस्टबिन की लोकेशन