31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुधिया रोशनी में कुछ यूं जगमगाया ये स्टेडियम, शहरवासी उमड़े फुटबॉल डे नाइट मैच देखने

दूधिया रोशनी से जगमग पटेल मैदान में शुक्रवार रात्रि पृथ्वीराज इलेवन एवं अजयमेरू इलेवन के मध्य मैत्री मैच हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 9 Jun 2018, 1:48 PM IST

day night football match organized in city

दुधिया रोशनी में कुछ यूं जगमगाया ये स्टेडियम, शहरवासी उमड़े फुटबॉल डे नाइट मैच देखने

अजमेर. दूधिया रोशनी से जगमग पटेल मैदान में शुक्रवार रात्रि पृथ्वीराज इलेवन एवं अजयमेरू इलेवन के मध्य मैत्री मैच हुआ। पटेल स्टेडियम में दर्शकों के उत्साहवद्र्धन के मध्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों की संयुक्त दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पृथ्वीराज इलेवन ने 3-2 गोल से जीत हासिल की।

मैत्री मैच अजयमेरू इलेवन के कप्तान नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत एवं पृथ्वीराज इलेवन की कप्तान आईजी मालिनी अग्रवाल की अगुवाई में खेला गया। पृथ्वीराज इलेवन की ओर से अनूप आत्रे ने 2 गोल एवं अभिनव कोहली ने एक गोल कर बढ़त दिलाई वहीं जवाबी हमला करते हुए अजयमेरू इलेवन की ओर से जाकिर हुसैन ने दो गोल कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। इससे पूर्व जिला कलक्टर आरती डोगरा, आईजी मालिनी अग्रवाल ने खिलाडिय़ों का परिचय कर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पार्षद राजेन्द्र सिंह ने महिला व बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल का स्वागत किया। मैच के समाप्ति पर विजेता टीमों को मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल, जिला कलक्टर डोगरा ने विजेता टीम की कप्तान आईजी अग्रवाल एवं उपविजेता टीम के कप्तान महापौर गहलोत को ट्रॉफी एवं गोल करने वाले खिलाडिय़ों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

जानें क्यों इस कदर निगम कर्मियों पर भड़के शहरवासी, किसी ने दी दे डाली धमकी तो किसी ने किया कार से

ये थे खिलाड़ी
संयोजक नीरज जैन के अनुसार महापौर धर्मेन्द्र गहलोत (कप्तान) अजयमेरू इलेवन, आईजी मालिनी अग्रवाल (कप्तान) पृथ्वीराज इलेवन, उपेन्द्र शर्मा, एडीएम सिटी अरविन्द सेंगवा, नगर निगम उपायुक्त गजेन्द्र सिंह रलावता, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष बी.पी. सारस्वत, सीपी जोशी, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, विनित लोहिया, यातायात पुलिस उपअधीक्षक प्रीति चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भाटी, पुलिस उपअधीक्षक दुर्ग सिंह, सुशील कुमार बिस्सु, अनूप आत्रेय, सोमरत्न आर्य, संजय तोमर, निर्मल शर्मा, सी.आर. मीणा, दीपक दाधीच, अभिजीत दवे, जाकिर हुसैन, रविन्द्र यादव, अभिमन्यु चौधरी, अनिल शर्मा ने मैच में भाग लिया।

pics- यूं हीं नहीं कहते इसे जेठ का महीना -सभी निकलते हैं इसमें सिर ढककर