29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे के ओवरडोज से टैक्सी चालक की मौत! जेब से नकदी व मोबाइल गायब मिलने से हत्या का संदेह

शव के पास नशे के इंजेक्शन व सिरिंज बरामद, परिजन ने हत्या का संदेह जताकर पुलिस से की शिकायत, शनिवार रात दोस्तों के साथ आया था नजर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 14 Oct 2019, 11:00 AM IST

Dead body of taxi driver found suspicious in bushes

टैक्सी चालक के मिले शव के बाद मौके पर जांच करती एफएसएल टीम व पुलिस अधिकारी।

अजमेर. एक टैक्सी चालक का झाडिय़ों में शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए। मृतक की जेब से नकदी व मोबाइल गायब था। प्रथम दृष्टया शव के पास नशे के इंजेक्शन व सिंरिज मिलने से यह आशंका कि नशे के ओवरडोज से मृत्यु हुई है। दूसरा सवाल यह भी है कि कहीं साथियों ने ओवरडोज देकर हत्या तो नहीं कर दी। मृतक के पास नकदी कितनी थी।

यह अभी पता नहीं चल पाया है। फिर उसका मोबाइल भी नहीं मिला। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है। उधर, मृतक के परिजन ने हत्या का संदेह जताकर पुलिस को शिकायत सौंपी है। अजमेर शहर के आदर्शनगर पुराना बडग़ांव क्षेत्र में रविवार दोपहर टैक्सी चालक का शव संदिग्ध परिस्थतियों में मिला है।

अजमेर जिले के ही नसीराबाद के फूलागंज हाल पुराना बडग़ांव इन्द्रा कॉलोनी निवासी मोहम्मद ताहिर (३०) पुत्र मोहम्मद हुसैन का शव रविवार दोपहर पुराना बडग़ांव में चुन्ना बाबा की मजार के पास झाडिय़ों में मिला। आदर्शनगर थाना पुलिस के अलावा परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस की एफएसएल टीम ने शव के आसपास से साक्ष्य जुटाए। मेडिकल ज्युरिस्ट डॉ. वी.डी. बीजावत के अनुसार शव के पास मिले इंजेक्शन आमतौर पर नशेड़ी इस्तेमाल करते हैं। प्रथमदृट्या ओवर डोज से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है।

ताहिर रातभर नहीं आया घर

उपनिरीक्षक कन्हैयालाल को परिजन ने बताया कि मोहम्मद ताहिर शराब के नशे का आदी था, लेकिन इंजेक्शन जैसे नशे की उन्हें जानकारी नहीं है। वह शनिवार रात दस बजे तक पुराना बडग़ांव में शादी समारोह में था। उसके बाद दोस्तों के साथ निकल गया। परिजन के मुताबिक ताहिर रातभर घर नहीं लौटा। रविवार सुबह शव मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

आखिर दो मोबाइल कहां गए...

परिजन के मुताबिक ताहिर के पास दो मोबाइल थे, लेकिन पुलिस को घटनास्थल पर एक भी मोबाइल नहीं मिला। उनके मुताबिक ताहिर के पास हमेशा खर्च के लिए रुपए भी रहते थे। पुलिस को जेब में नकदी के नाम कुछ नहीं मिला। ऐसे में आशंका है कि नशे के इंजेक्शन की ओवरडोज देने के बाद उसके साथी मोबाइल व पैसे लेकर निकल गए। परिजन ने कुछ संदिग्धों को भी नामजद किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

गुवाहटी से लौटा था

मृतक के पिता मोहम्मद हुसैन ने बताया कि ताहिर पेशे से टैक्सी चालक था। वह कुछ दिन पहले ही गुवाहटी के ट्रिप से लौटा था। असम से लौटने के बाद से वह गाड़ी लेकर नहीं गया। शनिवार रात ताहिर को क्षेत्रवासियों ने दोस्तों को साथ देखा था।