30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर के पन्नीग्राम चौक में चाकूबाजी, फैली सनसनी, पुलिस बल तैनात

दुकान के बाहर खड़ा रहने पर टोका तो चला दिए चाकू, एक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती कराया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 28 Dec 2019, 12:36 AM IST

अजमेर.
शहर के पन्नीग्राम चौक में शुक्रवार शाम चाकूबाजी हो गई। थोड़ी सी कहासुनी के बाद हुई चाकूबाजी से बाजार में सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए एहतियातन बाजार में पुलिस बल तैनात किया गया है। अचानक हुई वारदात के मामले में दरगाह थाना पुलिस छानबीन में जुटी है।
दरगाह बाजार पन्नीग्रान चौक में शुक्रवार शाम चाकूबाजी की घटना हो गई। जरा सी कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान युवकों ने चाकू निकालकर मोहम्मद को घोंप दिया। इससे आंतें बाहर आ गई। अचानक हुई वारदात से इलाके मेंं सनसनी फैल गई। घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरगाह थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


पन्नीग्रान चौक में मोहम्मद और उसके दोस्त दुकान के बाहर बैठे थे। इस दौरान युसूफ और उसके साथी वहां आकर खड़े हो गए। उन्होंने दुकान से हटने के लिए कहा तो मोहम्मद और उसके दोस्त नाराज हो गए। दोनों में कहासुनी हुई तो लोगों ने उन्हें छुड़ाया। कुछ देर में यूसुफ और उसके साथी चाकू लेकर वापस दुकान पर पहुंचे। उन्होंने मोहम्मद के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे मोहम्मद की आंतें बाहर निकल गई।


कराया अस्पताल में भर्ती

यल मोहम्मद को तत्काल लोगों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है।


इलाके में फैली सनसनी
पन्नीग्रान चौक में हुई चाकूबाजी की घटना से समूचा इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में दहशत नजर आई। सूचना मिलते ही तत्काल आलाधिकारी और दरगाह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने हमलावरों को तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।