29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं कराने की मांग

राजकीय विधि महाविद्यालय धौलपुर के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया है। इसमें विद्यार्थियों ने बताया कि वे वर्तमान में एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं, लेकिन एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं ही नहीं कराई गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Dilip Sharma

•

Updated: 17 Nov 2021, 1:42 AM IST

एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं कराने की मांग

एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं कराने की मांग

धौलपुर. राजकीय विधि महाविद्यालय धौलपुर के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया है। इसमें विद्यार्थियों ने बताया कि वे वर्तमान में एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं, लेकिन एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं ही नहीं कराई गई है। अब डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा परीक्षाएं कराई जा रही हैं, जबकि उक्त विश्वविद्यालय द्वारा बीए एलएलबी 5 वर्ष वालों के असाइनमेंट करवाकर परिणाम जारी कर दिया है। भविष्य को देखते हुए उनके एलएलबी प्रथम वर्ष के असाइनमेंट कराई जाए, ताकि द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं समय पर हो सके। विद्यार्थियों ने ज्ञापन में शिक्षा मंत्री से भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने की बात कही। अगर ऐसा भविष्य के साथ खिलवाड़ होता है तो विधि छात्रों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वर्तमान में विधि के विद्यार्थियों का भविष्य अधर झूल में है, क्योंकि वह प्रथम वर्ष की पढ़ाई करें या द्वितीय वर्ष की। इस मौके पर विधि द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी कल्पना, प्रज्ञा बैंसला, दुर्गेश पांडे, अलका त्यागी, रोशनी रावत, सोनल, अर्चना त्यागी, यशवीर पोसवाल, वरुण शर्मा, राहुल शर्मा, राहुल जाट, गजेंद्र मुद्गल, सत्यवीर मीणा, नरेंद्र, देवेंद्र गुर्जर, समरथ गुर्जर, हर्ष मुद्गल, देवेंद्र शर्मा, रियासत अली, अशोक गुर्जर, सोनू, रामबरन आदि उपस्थित रहे।