
चूरू जिला कलक्टर व एसडीएम की प्रताडऩा से तंग आ गए कार्मिक,प्रदर्शन कर जताया रोष,ज्ञापन देकर चेताया
चूरू. कलक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों ने कलक्टर व एसडीएम पर मानसिक तौर पर प्रताडि़त व धमकाने का आरोप लगाया है। सोमवार को ऐसे कार्मिकों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। एडीएम के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोनों अधिकारियों को हटाने की मांग की।
कर्मचारियों ने बताया कि कलक्टर सांवरमल वर्मा व एसडीएम अभिषेक खन्ना पद का घमण्ड करते हुए कार्मिकों पर झूठे आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे हैं। दोनों आमजन का काम नहीं कर मात्र पत्रावलियों को एक से दूसरे व दूसरे से तीसरे कर्मचारी के पास पहुंचा रहे हैं। समय पर पत्रावलियों का निस्तारण नहीं होने पर कर्मचारियों को दोषी बताकर स्थानान्तरण व चार्जशीट सहित सस्पेंड करने की धमकियां दी जा रही है।
कलक्टर का कार्यप्रणाली असंतोषजनक
ज्ञापन में बताया कि कलक्टर को इससे पूर्व भी कर्मचारियों के साथ र्दुव्यवहार नहीं करने व आमजन का कार्य करने के लिए कर्मचारियों की ओर से ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कलक्टर की कार्यप्रणाली में किसी प्रकार का बदलाव देखने को नहीं मिला। कार्मिकों को बिना किसी उचित वजह के कारण बताओ नोटिस व चार्जशीट जारी की जा रही है।
काम किसी को नोटिस दूसरे को
आरोप है कि उपखण्ड अधिकारी चूरू द्वारा व्यक्तिगत द्वेषता के चलते तहसील कार्मिक अशोक कुमार शर्मा वरिष्ठ सहायक व जावेद खान वरिष्ठ सहायक को चार दिन पहले 17 सीसीए की चार्जशीट बिना किसी ठोस कारण के दी गई। आश्चर्य की बात है कि जो कार्य इन कार्मिकों का नहीं हैं। फिर भी नोटिस दिया गया। दिया गया। उपखण्ड अधिकारी कार्यालय समय में पत्रावलियों का निस्तारण करते, कर्मचारियों को परेशान करने के लिए शाम 6.30 बजे के बाद व राजकीय अवकाश के दिन कार्यालय में उपस्थित होने के लिए मजबूर किया जाता है। तथा किसी कारणवश उपस्थित होने में सक्षम नहीं होने पर निल िबत करने की धमकी दी जाती है।
राजकार्य में हो रहा है विलंब
वहीं कर्मचारियों द्वारा आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र यदि जिला कलक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है तो उपखण्ड अधिकारी द्वारा व यदि उपखण्ड अधिकारी चूरू के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जाता है तो कलक्टर अवकाश किस से लेकर गए एवं उनसे बिना पूछे जाने की कहकर प्रताडि़त किया जाता है। कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया जाता है तथा उपस्थिति पंजिका में छूट्टी न दर्शा कर क्रॉस करते हुए अनुपस्थित मार्क कर दिया जाता है। उपखण्ड अधिकारी की ओर से तहसील कार्यालय पंजिका में क्रॉस करते हुए अनुपस्थित मार्क किया गया है। कार्यवाहियों के चलते जिला कलक्टर कार्यालय व उपखण्ड कार्यालय चूरू तथा तहसील कार्यालय के समस्त कार्मिक मानसिक रूप से प्रताडि़त हैं। ऐसे में राजकार्य करने में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है।
...तो सामूहिक अवकाश पर जाएंगे
ज्ञापन में कलक्टर सांवरमल वर्मा एवं उपखण्ड अधिकारी चूरू अभिषेक खन्ना को हटाने सहित कार्मिकों के विरुद्ध की कार्रवाई को समाप्त करने की मांग की। कार्मिकों ने चेताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर समस्त कर्मचारी अनिश्चित काल के लिए सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजस्व कर्मचारी संघ नरेन्द्रसिंह राठौड़, संघ के महासचिव जावेद खान, मनीराम दनेवा, गोविन्दसिंह, देवेन्द्रसिंह, अस्त अली अमरसिंह, माया चौधरी, स्नेहलता आदि सहित कार्मिक धरने पर बैठे हैं।
सरदारशहर. राजस्थान राज्य राजस्व कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को सौंपकर जिला कलक्टर व चूरू एसडीएम पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। ज्ञापन में लिखा कि दोनों अधिकारी कलक्ट्रेट में कार्यरत कार्मिकों को झूठे आरोप पत्र जारी कर मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे हैं। आमजन का काम नहीं किया जा रहा। मात्र पत्रावलियों का निस्तारण नहीं होने का कर्मचारियों पर झूठा आरोप मढ़ रहे हैं। प्रताडऩा देकर स्थानान्तरण, चार्जसीट व निलम्बन की धमकी देने से कार्मिकों में रोष व्याप्त है। इस अवसर पर निर्मल सोनी, अशोक पारीक, भवानी शर्मा, तेजवीर, विजय, संदीप, राधिका आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
Published on:
16 Mar 2021 12:13 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
