31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DFCC : अजमेर से दौड़ेगी यह मालगाड़ी तो व्यापारियों को होगा फायदा

अजमेर में डीएफसीसी ट्रेक बिछाने का काम शुरू मदार से आगे अप और डाउन ट्रेक बिछाना जारी गुलाबबाड़ी तक बिछाई रोड़ी और स्लीपर, विद्युतीकरण के खम्भे लगाए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Heemanshu Dhawal

•

Updated: 29 Dec 2019, 6:45 PM IST

DFCC : अजमेर से दौड़ेगी यह मालगाड़ी तो व्यापारियों को होगा फायदा

DFCC : अजमेर से दौड़ेगी यह मालगाड़ी तो व्यापारियों को होगा फायदा

हिमांशु धवल

अजमेर. अजमेर में भी डीएफसीसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉपोरेशन) ट्रेक बिछाने का काम शुरू हो गया है। वर्तमान में गुलाबबाड़ी अंडर पास तक रोड़ी और स्लीपर बिछाए जा चुके है। मदार के आगे मशीनों से पटरियों को जोडऩे का काम किया जा रहा है।
डीएफसीसी का मदार से ट्रेक बिछाने का काम शुरू हो गया है। वर्तमान में मदार से गुलाबबाड़ी के बीच ट्रेक बिछाने का कार्य चल रहा है। इसमें गुलाबबाड़ी फाटक से पहले तक रोड़ी और स्लीपर जबकि मदार अंडर पास के आगे तक पटरी बिछाई जा चुकी है। पटरियों को आपस में जोडऩे का काम मशीनों से किया जा रहा है। जानकारों की मानें तक जनवरी माह के अंत तक सराधना तक ट्रेक बिछाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रात-दिन काम किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मदार से पालनपुर तक डीएफसीसी ट्रेक बिछाने का टारगेट मार्च 2020 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अजमेर से इकबालगढ़ तक 350 किमी की दूरी है, इसमें से दौराई से बनास तक 270 किमी का काम पूरा हो चुका है। शेष पर काम जारी है।

READ MORE : TRAIN : सर्दी की छुट्टियों में इन ट्रेनों की बढ़ाई अवधि, पढे पूरी खबर..

मदार से आदर्श नगर तक काम जोरों पर

डीएफसीसी के तहत मदार से आदर्श नगर तक ट्रेक, रोड़ी बिछाने और स्लिपर बिछाने, बिजली के खम्भे लगाने, ट्रेक के पास दीवार बनाने और अंडरपास बनाने आदि का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इन स्थानों पर न्यायालयों में विवाद के चलते लम्बे समय से काम अटका हुआ था। इसके कारण अब इसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। ट्रेक के दोनों ओर विद्युतीकरण के पोल आदि लगाए जा रहे है। गुलाबबाड़ी के पास बन रहे अंडरपास का काम जारी है। साथ ही धोलाभाटा रेलवे क्रॉसिंग के पास बनने वाले अंडरपास का काम शीघ्र शुरू होगा।