30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मरीजों के लिए राहत की खबर, अजमेर में 12 स्थानों पर लगेंगे मेडिकल कैंप

सुबह की लम्बी सैर, योग, व्यायाम, संतुलित भोजन, कम तनाव और अन्य उपाय से डायबिटीज से बचा जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 11 Nov 2017, 9:16 PM IST

Diabetes Check up camp in ajmer

Diabetes Check up camp in ajmer

ड़ॉक्टर्स की हड़ताल के बीच शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। अजयमेरु डायबिटीज सोसायटी की ओर से विश्व डायबिटीज दिवस के उपलक्ष्य में जनजागरण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। सोसायटी की ओर से रविवार को शहर के मुख्य स्थानों पर (ऑन स्पॉट) ब्लड शुगर की जांच नि:शुल्क की जाएगी।

वहीं 14 नवम्बर को डायबिटीज जनजागरण मेला व नि:शुल्क जांच शिविर हरिभाऊ उपाध्याय नगर (मुख्य) स्थित कृष्णा हॉस्पिटल एण्ड सक्सेना डायबिटीज केयर सेन्टर पर किया जाएगा।

सोसायटी के महासचिव चन्द्रप्रकाश कटारिया ने बताया कि विश्व डायबिटीज दिवस पर 14 नवम्बर को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक डायबिटीज जनजागरण मेले का आयोजन कृष्णा हॉस्पिटल में किया जाएगा। इसमें सामान्य व्यक्ति भी डायबिटीज से बचाव के बारे में जागरूक हो सकेगा।

इसमें वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ प्रो. डॉ. एल.के. नेपालिया, वरिष्ठ डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. रजनीश सक्सेना, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजु जैन, डॉ. बी.एल. स्वर्णकार, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सार्थक माथुर, डायबिटीशियन नैना शर्मा, सिल्की शर्मा सेवाएं देंगे। शिविर के दौरान रोगियों और आमजन को डायबिटीज रोग, इससे बचाव और उपचार की जानकारी दी जाएगी।

इस मेले में आने वाले सभी डायबिटीज रोगियों की नि:शुल्क ब्लड शुगर व ब्लडप्रेशर के अलावा हड्डियों के लिए यूरिक एसिड एवं बीएमडी जांच, बायोथिसियोमीटर, एबीआई जांच, यूरिक एसिड व डायबिटीज कॉम्पीलीकेशन जांटने के लिए एचबीएसी जांच भी नि:शुल्क की जाएगी। सोसायटी अध्यक्ष व वरिष्ठ डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि डायबिटीज रोगियों के पहचान के लिए रविवार को शहर के 12 स्थानों पर नि:शुल्क ब्लड शुगर की जांच की जाएगी। इससे रोगियों को काफी सहूलियत मिलेगी। रोगियों और आमजन को डायबिटीज को लेकर जागरुकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

यहां लगेंगे शिविर :

रीजनल कॉलेज के सामने चौपाटी, शहीद भगतसिंह उद्यान वैशालीनगर, संत कंवरराम कॉलोनी फॉयसागर रोड, पारब्रह्म ट्रस्ट नानक का बेड़ा, नयाबाजार बादशाह बिल्डिंग के पास, नीरू जारोक्स केसरगंज, शास्त्रीनगर शॉपिंग सेन्टर पुलिस लाइन चौराहा, गुलाबबाड़ी तेजाजी की देवरी व पुलिस चौकी पन्नीगरान चौक आदि स्थानों पर नि:शुल्क ब्लड शुगर की जांच की जाएगी।

बढ़ रही है डायबिटीज

भारत सहित पूरे विश्व स्तर पर डायबिटीज रोग तेजी से बढ़ रहा है। 2020 तक पूरी दुनिया में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों की मधुमेह की चपेट में आने की उम्मीद है। कम शारीरिक परिश्रम, आरामदायक जीवन, जंक फूड का इस्तेमाल, भोजन में पौष्टिक तत्वों की कमी, अनिद्रा, मोटापा और अन्य कारणों से डायबिटीज बढ़ रहा है। चिक्तिसकों की मानें तो सुबह की लम्बी सैर, योग , व्यायाम, संतुलित भोजन, कम तनाव और अन्य उपाय से डायबिटीज से बचा जा सकता है।