शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन देहात कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी रघु शर्मा 10 जनवरी को सुबह दस बजे नामांकन दाखिल करेंगे। शर्मा के साथ एआईसीसी महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे, मोहन प्रकाश, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, गिरिजा व्यास, विवेक बंसल, प्रमोद जैन भाया सहित पूर्व सांसद पूर्व मंत्री पूर्व विधायक मौजूद रहेंगे।